10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीगंगानगर: निजी बैंक के लोन मैनेजर का शव बंद कार में मिला, 30 घंटे से हो रही थी तलाश, मौत की वजह अभी साफ नहीं

Sri Ganganagar Bank Manager Death: श्रीगंगानगर में निजी बैंक के 32 वर्षीय लोन मैनेजर मुकेश सुथार का शव 30 घंटे बाद संदिग्ध हालात में उनकी लॉक कार में मिला। कार में बीयर के खाली कैन भी मिले हैं। पुलिस को सीएनजी गैस लीकेज या बंद कार में दम घुटने की आशंका है।

2 min read
Google source verification
Sri Ganganagar Bank Manager Death News

कार में मिला बैंक मैनेजर का शव (फोटो-एआई)

Sri Ganganagar Bank Manager Death News: श्रीगंगानगर शहर में मंगलवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक निजी बैंक में कार्यरत युवा लोन मैनेजर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लॉक कार के अंदर मिला। करीब 30 घंटे से लापता चल रहे इस युवक का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था, इससे परिजन चिंतित थे।

बता दें कि परिजनों को मंगलवार रात करीब आठ बजे कार बिहाणी चिल्ड्रेन एकेडमी के नजदीक एक आइसक्रीम पार्लर के बाहर कार खड़ी मिली। कार अंदर से लॉक थी। परिजनों ने शीशा तोड़कर झांका तो अंदर युवक का शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही जवाहरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव 42 एनपी निवासी 32 वर्षीय मुकेश सुथार पुत्र बलराम के रूप में हुई है। वह श्रीगंगानगर स्थित निजी बैंक की मीरा चौक शाखा में लोन मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

सोमवार से मोबाइल था बंद

सोमवार दोपहर बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया था। उसके साथियों ने सोमवार देर रात तक इंतजार किया, लेकिन उसके गांव जाने की संभावना को देखते हुए परिजनों को सूचित किया गया।

परिजनों और उसके दोस्तों ने तलाश शुरू की। मंगलवार रात करीब आठ बजे परिजनों को मुकेश की कार बीसीए के आगे खड़ी होने की सूचना मिली, तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में भिजवाया गया।

सीएनजी गैस से दम घुटने की आशंका

पुलिस जांच के दौरान कार के अंदर बीयर के खाली कैन भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि कुल छह कैन में से चार इस्तेमाल किए हुए थे। इससे मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक सोमवार दोपहर कार में एसी चलाकर सीट पीछे करके आराम कर रहा था।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा

पुलिस का मानना है कि संभवतः लंबे समय तक बंद कार में एसी चलने या सीएनजी गैस लीकेज के कारण ऑक्सीजन की कमी से दम घुटने जैसी घटना हो सकती है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग