8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी व पुलिस पर किया पथराव

ऑनलाइन ठगी के पैसों की लेनदेन का मामला, नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिसकर्मी सहित तीन जने घायल
2 min read
Google source verification
दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी व पुलिस पर किया पथराव

दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी के अपहरण का प्रयास, ग्रामीणों ने आरोपी व पुलिस पर किया पथराव

कांमा के दिल्ली बाईपास चौराहे के निकट केपी ड्रैन के सामने गुरूवार सुबह ऑनलाइन ठगी के पैसों की लेनदेन को लेकर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसे हरियाणा के तीन जनों ने मारपीट की और उसे जीप में पटककर अपहरण करने का प्रयास किया। कामां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों की नाकेबंदी करते हुए जुररहा पुलिस का सहयोग लिया और जुरहरा थाने के गांव भण्डारा में अपहरण हुए युवक को मुक्त करा लिया। दूसरी ओर, गुस्साएं ग्रामीणों ने अपहरणकर्ताओं की थार गाडी व जुरहरा पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं पथराव के दौरान जुरहरा थाने के पुलिसकर्मी प्रकाश सैनी सहित दो अन्य भी चोटिल हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में लिया। अपहृत घायल व्यक्ति को कामां के अस्पताल पंहुचाया, जहां से उसे भरतपुर रैफर किया गया है।आरोपियों में हरियाणा के जिला पलवल के गांव लीलबाडी निवासी विवेक पुत्र आजाद सिंह गुर्जर हाल निवासी न्यू एक्टैंशन काॅलोनी पलवल, भोला उर्फ राहुल पुत्र देवेन्द्र गुर्जर व हसनपुर थाने के गांव गुलावट निवासी राजकुमार पुत्र रामवीर गुर्जर शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार विवेक, भोला एवं राजकुमार गुरुवार सुबह थार गाड़ी में सवार होकर कामां के दिल्ली बाईपास चौराहे के सामने मौजूद केपी ड्रैन के सामने साहिल गारर्मेन्ट के मालिक कामां थाने के गांव विरार निवासी सैकुल पुत्र कमरू मेव के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। बाद में अपनी गाडी में पटक कर अपहरण कर ले गए। जिसकी सूचना मिलने पर कामां व जुररहा पुलिस ने नाकाबंदी की तो अपहरणकर्ता जुरहरा थाने के गांव भण्डारा में घुस गए। जहां गांव में बाइक सवार पिता पुत्र को थार गाडी ने टक्कर मार दी। जिसपर भण्डारा के ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर अपहरणकर्ताओं को घेर लिया और जमकर मारपीट री। साथ ही थार गाडी को कबाड़ में बदल दिया। दूसरी ओर पीछे से आ रही जुरहरा पुलिस को देखकर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस की गाडी क्षतिग्रस्त हो गई और पथराव के दौरान जुरहरा थाने पर तैनात पुलिसकर्मी प्रकाश सैनी सहित दो अन्य भी चोटिल हो गए। घायल अपहृत व्यापारी सैकुल को कामां अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में भरतपुर रैफर किया गया है। लेकिन घायल को उसके परिजन कामां पुलिस को साथ ना ले जाकर कहीं अन्य उपचार के लिए ले गए हैं और सेकुल के परिवार की ओर से थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।एसपी का कहना..

इस घटना को लेकर डीग के एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि फायरिंग जैसी घटना नहीं हुई है। ऑनलाइन ठगी के पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है। जिसमें सैकुल का अपहरण करने का प्रयास किया गया था। वहीं जुरहरा थाना प्रभारी महेश मीणा ने बताया कि पुलिस दल पर पथराव व गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने व राज्यकार्य में बाधा डालने का मामला जुरहरा थाने में नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग