
जेठ की दुपहरी : भरतपुर@ 44.8 डिग्री
भरतपुर. अब पूरी तरह जेठ की दुपहरी का असर दिखने लगा है। पारा लगातार बढ़ता जा रहा है तो लू के थपेड़े भी झुलसाने लगे हैं। सीजन में इस बार मई महीने में पहली बार शनिवार को दिन का तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके चलते दोपहर को रास्ते सुनसान दिखाई दिए। दोपहर को तेज धूप के कारण रास्तों पर गर्मी का कफ्र्यू जैसा दिखाई दिया।
सीजन में पहली बार शनिवार को पारा चढक़र 44.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह से ही मौसम में धूप का असर था, जो दोपहर को बढक़र तेज हो गया है। तेज धूप के बीच चल रहे लू के थपेड़े झुलसाने लगे। गर्म हवा के चलते ज्यादातर लोग घर एवं ऑफिसों में ही नजर आए। दोपहर को तेज धूप के कारण रास्तों पर गर्मी का कफ्र्यू जैसा दिखाई दिया। सिर्फ दोपहर ही नहीं, अपितु शाम तक गर्म हवा चलती रही, जिसके चलते दोपहिया वाहन सवार की हालत खराब हो गई। लू के थपेड़े शरीर पर आग की तरह लगने लगे। शाम के समय जूस और आइसक्रीम की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक सबसे अधिक रहा। इसके अलावा, न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ से 14 मई से दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं तेज आंधी चलने की भी संभावना है। 15-16 मई को आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से तापमान में दो से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
Published on:
13 May 2023 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
