केन्द्रीय बस स्टैण्ड पर दिनभर लोगों की भीड़ रहती है। छत का मरमत कार्य नहीं होने से यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। बस स्टैंड भवन की छत जर्जर हो चुकी है। वहीं दीवारें में भी जगह-जगह से दरारें पड़ गई हैं, जिससे वह गिरने की कगार पर पहुंच गई है। वर्तमान भवन की हालत देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह भवन कभी भी धराशाई हो सकता है। हालांकि अब यहां यात्रियों का आवागमन रोक दिया गया है, जिससे यहां आने वाले यात्री सुरक्षित हो सकें। रविवार को बस स्टैण्ड का अनिता बडसीवाल जोनल मैनेजर भरतपुर जोन की ओर से जितेन्द्र यादव कनिष्ठ अभियंता सिविल शाखा के साथ हीरादास बस स्टैण्ड की इमारत का निरीक्षण किया।