नगरीय विकास राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि भरतपुर विकास प्राधिकरण से शहर का सुनियोजित, व्यवस्थित और योजनाबद्ध विकास को तीव्र गति मिलेगी। हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से भरतपुर बड़ा शहर है। गत वर्षों में शहर और नजदीकी क्षेत्र तेजी से आवासित होता जा रहा है। इसलिए अब प्राधिकरण बनाया गया है। इससे क्षेत्र में आवासन, सामुदायिक सुविधाएं और आधारभूत संरचनाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। आमजन को उच्च गुणवत्तापूर्ण लोक सेवाएं मिलेंगी।