27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आठ साल पहले की लव मैरिज का दुखद अंत… युवक ने ससुराल में विषाक्त खा दी जान

भरतपुर जिले के अटल बंद थाना इलाके का मामला, पत्नी और बच्चों से मिलने गया तो ससुराल वालों ने पीटा, युवक ने ससुराल में विषाक्त खाकर दी जान

2 min read
Google source verification
jaipur

भरतपुर। आठ साल पहले लव मैरिज करके घर बसाने वाले प्रेमी जोड़े का ऐसा दुखद अंत होगा, ऐसा किसी ने नहीं सोचा था। जब युवक ने अपनी ससुराल में ही विषाक्त खाकर जान दे दी। युवक के ​पिता ने उसके ससुराल वालों और पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ताजा मामला शहर के अटल बंद थाना इलाके का है। जहां मृतक युवक के पिता बेटे के ससुराल वालों और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

वर्ष 2017 में की लव मैरिज

मृतक गौरव के पिता चंद्रपाल ने बताया कि वर्ष 2017 में मोना निवासी जवाहर नगर से लव मैरिज की थी। पहले दोनों के परिजन इससे नाराज थे। इसके चलते गौरव और मोना भरतपुर से बाहर रहने लगे। जब उनके दो बच्चे हो गए तो गौरव वापस घर आ गया। इसके बाद मोना के घरवाले भी आने-जाने लगे।

पीहर गई मोना, वापस नहीं आई

पिता चंद्रपाल ने आरोप लगाया कि एक दिन मोना के परिजन उसे अपने साथ ले गए। उसके बाद मोना वापस नहीं लौटी। गौरव को मोना और बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता। मोना की मां मंजीत कौर और दादा शेर सिंह गौरव से मारपीट करते थे। इससे गौरव मानसिक रूप से परेशान रहने लगा।

मोना बोली: जा मर जा, और…

चंद्रपाल ने मोना के घरवालों पर आरोप लगाया कि उन्होंने गौरव के खिलाफ झूठा मुकदमा भी दर्ज कराया था। गौरव 1 जून को मोना और बच्चों से मिलने ससुराल गया। तब उससे मारपीट कर घर से भगा दिया। मोना ने गौरव से कहा कि वह मर जाए, जिससे आहत होकर गौरव ने अपनी ससुराल में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। बाद में आरबीएम अस्पताल में गौरव की मौत हो गई।

मामले की जांच जारी

एएसआई हरीश ने बताया कि मृतक गौरव के पिता ने शिकायत दी है, जिसे दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी और जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।