21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती व छह माह के बच्चे की मौत

रूपवास कस्बे में भरतपुर-धौलपुर मार्ग स्थित बाइपास पर रविवार शाम भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती व छह माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती व छह माह के बच्चे की मौत

सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती व छह माह के बच्चे की मौत

भरतपुर. रूपवास कस्बे में भरतपुर-धौलपुर मार्ग स्थित बाइपास पर रविवार शाम भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती व छह माह के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार कार से हुआ। दुर्घटना के समय बाइक कुछ दूरी तक घसीटते हुए चली गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार का बंपर व बोनट टूट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर रूपवास अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल था और लोग उन्हें सांत्वना दे रहे थे।

पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में बबलू (26) पुत्र कमल सिंह, पत्नी आरती (24) एवं छह माह का पुत्र कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बबलू अपनी ससुराल मोतीराम का नगला थाना सैंपऊ जिला धौलपुर से शाम को करीब चार बजे बाइक से पत्नी आरती व पुत्र कार्तिक के साथ गांव बंदरौली थाना फतेहपुर सीकरी जिला आगरा लौट रहा था। यहां कस्बे के पास भरतपुर-धौलपुर बाइपास मार्ग पर भरतपुर की की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक बंपर से कुछ दूरी तक घसीटतेह हुए चली गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। घटना देख लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवारों को रूपवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए और मौत की खबर सुनकर माहौल गमगीन हो गया। जिस पर लोगों ने उन्हें ढांढ़स बंधाया। एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक बबलू के पिता कमल सिंह ने मामला दर्ज करया। इसमें बताया कि उसका पुत्र बबलू अपनी पत्नी आरती व पुत्र कार्तिक के साथ ससुराल से वापस गांव बंदरोली आ रहा था। भरतपुर की ओर से तेज गति से लहराती हुई आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।