28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवादों में घिरे भाजपा जिला उपाध्यक्ष, अवैध खनन का मामला दर्ज

-पीरुका के पहाड़ों में अवैध खनन का आरोप, खनिज विभाग ने 2 पोकलेन मशीन, एक डंपर किया जब्त,
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Meghshyam Parashar

•

Updated: 15 Mar 2025, 7:46 PM IST

डीग जिले के गोपालगढ़ थाने में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल सहित सात लोगों के खिलाफ अवैध खनन का मामला खनिज विभाग ने दर्ज कराया है। 12 मार्च को पीरुका के पहाड़ में अवैध खनन का इनपुट मिला, जिसके बाद सीओ गिर्राज मीणा के नेतृत्व में पहाड़ी व गोपालगढ़ थानों की पुलिस टीम ने पीरुका के पहाड़ों में छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां पुलिस टीमों को आता देख खनन माफिया रफूचक्कर हो गए। पुलिस टीमों ने मौके से 2 पोकलेन मशीन और एक डंपर को भी जब्त किया है।
खनिज विभाग के कार्य निदेशक रजनीश मीणा ने गांव के लोगों से खनन करने वाले लोगों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया की लियाकत, सहजू, मौसम, कायम, शौकीन उर्फ बर्रा निवासी चिनावड़ा, जुबैर निवासी डायना का बास, बरफानी निवासी सिरथला, सतीश बंसल की ओर से यहां अवैध खनन करवाया जा रहा है। इसके बाद मौके से पकड़ी पोकलेन मशीन व एक डंपर को गोपालगढ़ थाने के लिए रवाना किया गया।

लियाकत व शौकीन उर्फ बर्रा बड़े माफिया

लियाकत व शौकीन उर्फ बर्रा निवासी चिनावड़ा बड़े खनन माफियाओं में नाम है जो कि अवैध खनन की जगहों को चिन्हित करते है और पोकलेन मशीनों की व्यवस्था कर अवैध खनन का नेटवर्क चलाते है पीरुका, गंगौरा, विजासना, चिनावड़ा में इनका अवैध खनन का मुख्य गोरखधंधा है। साथ ही ये लोग वैध खनन वालों के रास्ते काटने की धमकी देकर अपनी जबरन मासिक बंधी वसूलते है,लोकल का भय दिखाकर लोगों को धमकाते है।

-राजनैतिक दुश्मनी निकालने के लिए मेरा नाम खनिज विभाग को बताया है। मेरा अवैध खनन से कोई लेना देना नहीं है।
सतीश बंसल
भाजपा जिला उपाध्यक्ष

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग