6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur Wrestling : भरतपुर में 8 मार्च को विराट कुश्ती दंगल, ईरान का ये मशहूर पहलवान होगा मुख्य आकर्षण

Bharatpur Wrestling : भरतपुर शहर के हथैनी रोड स्थित भवनपुरा में 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दंगल में ईरान के वर्ल्ड चैंपियन मिर्जा और हिंदुस्तान के चर्चित पहलवान शेरा गुर्जर अपने दमखम की आजमाइश करेंगे। इस दंगल के विजेता को शानदार पुरस्कार मिलेगा।

2 min read
Google source verification
Bharatpur 8 March Virat wrestling competition famous Iranian wrestler Mirza main attraction winner will receive a grand prize

फोटो - AI

Bharatpur Wrestling : भरतपुर शहर के हथैनी रोड स्थित भवनपुरा में 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल में देशभर के नामी पहलवान अपनी ताकत और दांव-पेच का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है।

विजेता को मिलेगी बुलेट मोटरसाइकिल

भरतपुर शहर के दंगल में अंतिम कुश्ती के विजेता को बुलेट मोटरसाइकिल पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। वहीं दूसरी कुश्ती के विजेता को 71 हजार रुपए और तीसरी कुश्ती के विजेता को 51 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

नामी पहलवान दंगल में लेंगे हिस्सा

आयोजकों ने बताया कि इस बार दंगल में ईरान के वर्ल्ड चैंपियन पहलवान मिर्जा विशेष आकर्षण रहेंगे। इसके अलावा हिंदुस्तान के भारी-भरकम और चर्चित पहलवान शेरा गुर्जर भी अखाड़े में उतरेंगे। इनके साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों के नामी पहलवान भी दंगल में हिस्सा लेंगे।

दंगल की कुश्तियों का निर्णय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच और अनुभवी निर्णायक करेंगे। कुश्ती दंगल को लेकर कमेटी की मीटिंग गुरुवार को सेवर प्रधान राजू प्रधान के कार्यालय नेहरू भवन पर की गई। प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजस्थान केसरी हाथी पहलवान, प्रताप पहलवान, खन्ना पहलवान, जीतू पहलवान, लक्ष्मी नारायण पहलवान, सुंदर सिंह, सत्यवीर रहे।

दो दिवसीय कुश्ती दंगल 21 मार्च से

भरतपुर में श्री भूरीसिंह व्यायामशाला समिति एवं भरतपुर जिला कुश्ती संघ इण्डियन स्टाइल के तत्वावधान में दो दिवसीय 45वां विराट लोहागढ़ केसरी, कुमार, किशोर व बसंत कुश्ती दंगल 21 मार्च से नुमायश मैदान में किया जाएगा।

जिला कुश्ती संघ के महासचिव चुन्नी कप्तान ने बताया कि लोहागढ़ केसरी के प्रथम विजेता को 1 लाख 11 हजार रुपए, गुर्ज व पट्टा, द्वितीय विजेता को 51 हजार रुपए व शील्ड व तृतीय विजेता को 15 हजार रुपए दिए जाएंगे।

इसी प्रकार लोहागढ़ कुमार के प्रथम विजेता को 51 हजार रुपए, शील्ड व पट्टा, द्वितीय विजेता को 21 हजार व एक शील्ड व तृतीय विजेता को 10 हजार रुपए व शील्ड दी जाएगी। लोहागढ़ किशोर के प्रथम विजेता को 31 हजार रुपए, एक शील्ड व पट्टा, द्वितीय विजेता को 10 हजार रुपए व शील्ड व तृतीय विजेता को 5000 रुपए व शील्ड प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार लोहागढ़ बसंत के प्रथम विजेता को 21 हजार रुपए व शील्ड, द्वितीय विजेता को 10 हजार रुपए व शील्ड व तृतीय विजेता को 3000 रुपए व एक शील्ड दी जाएगी। वहीं इस मौके पर 101 रुपए से 5100 रुपए तक की स्पेशल कुश्तियां भी होंगी।