
भरतपुर। भरतपुर से तीन बार विधायक रहें विजय बंसल (Vijay Bansal) आज कृष्णा कॉलोनी स्थित अपने आवास से नामांकन भरने जुलूस के रूप में अपने समर्थकों के साथ में जिला कलेक्ट्रेट जा रहे थे। उसी दौरान बिजली का चौराहे के समीप अचानक विधायक विजय बंसल को चक्कर आने लगे और उल्टी आने लगी है। उसी दौरान वह गाड़ी में गिर गए। समर्थकों ने उनको तुरंत जिला कलेक्ट्रेट पहुंचाया। जिला कलेक्ट्रेट में चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया। कलेक्ट्रेट में बिछे एक तख्त पर उनको लेटाया। लेकिन तबियत में सुधार नहीं होने के कारण फिलहाल उनको ऑफीस में आराम करवाया गया। इसके बाद में उन्होंने कहा कि विधायक जिस गाड़ी में आ रहे थे वह गाड़ी गैस से चल रही थी, साथ ही गर्मी भी हो रही थी जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।
कार्यकर्ताओं का मनना है की गैस की गाड़ी में विजय बंसल के बैठे होने के कारण उनकी तबियत खराब हुई है। क्यूंकि गाड़ी में से गैस रिस रही थी। मौके पर चिकित्सकों को बुलाया गया, चिकित्सकों ने उनकी तबीयत को ठीक बताया है।
Published on:
17 Nov 2018 01:10 pm
