
भरतपुर। क्षेत्रीय सांसद रंजीता कोली को सोमवार को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। फोनकर्ता ने कहा कि पहले हमले में बच गई थी लेकिन इस बार नहीं बचोगी। फोनकर्ता ने पीए दीपक कुमार को फोन किया और उससे दुव्र्यवहार किया और बाद में सांसद से बात करने पर उसे धमकाया। उधर, घटनाक्रम को लेकर सासंद ने पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई से शिकायत की है। उधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लते हुए फोन कर्ता को पकड़ा है। उससे पूछताछ चल रही है। पुलिस का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने नशे में सांसद को धमकाना सामने आया है।
गौरतलब रहे कि गत 28 मई को सांसद कोली की गाड़ी पर थाना हलैना इलाके में रात के समय कुछ लोगों ने पथराव कर हमला कर दिया था। उस मामले की भी पुलिस अभी तक गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। बताया जा रहा है कि भाजपा की दिल्ली में रेलवे को लेकर बैठक थी जिसमें प्रदेश के सभी सांसद भाग ले रहे हैं। इसमें शामिल होने सांसद कोली दिल्ली गई हुई थी। इस बीच उनके सरकारी फोन पर एक व्यक्ति का फोन किया।
फोन सांसद के भाई दीपक ने रिसीव किया और सांसद से बात कराने की कही जिस पर दीपक ने काम के बारे में पूछा लेकिन वह गाली-गलौच करने लगा। जिसके बाद सांसद ने उक्त व्यक्ति से बात कही। फोन करने वाले व्यक्ति ने सांसद से भी गलत तरीके से बात करते हुए उन्हें गोली मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह भुसावर से महेन्द्र बोल रहा है और पहले तो तुम बच गई लेकिन इस बार गोली मारुंगा।
एसपी देवेन्द्र कुमार ने बताया कि सांसद को धमकाने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। शराब के नशे में फोन करने की जानकारी हुई है। उक्त व्यक्ति से पूछताछ की जा रही। पूर्व में हुए हमले को लेकर फिलहाल इसका सीधे तौर पर लिंक नहीं मिला है। नशे में शेखी मारना लग रहा है। आरोपी से पूछताछ हो रही है।
Published on:
02 Aug 2021 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
