राजस्थान के भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के कंजौली गांव में तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतकों में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। उनके पास से विषाक्त पाउडर के पाउच मिले हैं। मौके पर एमएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस को लगता है कि यह सामूहिक आत्महत्या का मामला हो सकता है।