
बाउंस बैक! लौटा 20 दिन पुराना मौसम!
-पारा चढ़ा, 24.5 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान
-सुबह से मौसम साफ, दोपहर को तेज धूप
-पिछले दिनों की तुलना में बढ़ी चहलकदमी
Bounce Back 20 days old season returned
भरतपुर. चिल्ला जाड़े की आशंका के बीच गुरुवार(Thursday) को शहरवासियों की लॉटरी (lottry) सी निकल आई। आम दिनों की तरह साफ सुबह और चौंधयाई दोपहर को लोगों ने दिल से लगाया। इधर मौसम विभाग के आंकड़ों ने मौसम के इस रुख की तस्दीक भी की। गुरुवार को पारा 20 दिन पुराने अधिकतम तापमान को दोहराते हुए 24.5 डिग्री जा पहुंचा।
गर्मजोशी से आगाज
गुरुवार को सुबह मौसम साफ रहने के कारण गत दिनों से ज्यादा चहलपहल दिखी। सुबह सैर पर जाने वालों की संख्या में भी इजाफा देखा गया। शहर के सर्कुलर रोड, घना रोड और किला परिसर में परिक्रमा मार्ग पर सुबह मॉर्निग वॉक पर और दिनों की तुलना में ज्यादा संख्या में लोग पहुंचे।
पीठ कर ही बैठ सके!
सुबह से निकली धूप दोपहर होते होते और भी तीखी होती गई। धूप इतनी तेज थी कि ज्यादा देर धूप सेकने के बाद फिर वह चुभने भी लगी। लेकिन सर्दी के बीच मिली रही अच्छी खासी धूप के लिए लोगों ने पीठ कर बैठना भी उचित समझा।
चार दिन पहले जमाव बिन्दु के निकट
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 26 दिसम्बर को न्यूनतम पारा एक डिग्री था जिसके बाद पारा चढ़ता गया। 27 दिसम्बर को 4.8 डिग्री तो गुरुवार को पारा 5.5 डिग्री जा पहुंचा।
पारा तालिका
तारीख अधिकतम न्यूनतम
20 23.0 6.7
21 20.2 8.5
22 20.5 7.7
23 20.2 5.8
24 19.8 5.8
25 18.3 2.5
26 15.3 1.0
27 17.8 4.8
28 22.0 3.8
29 24.5 5.5
Published on:
29 Dec 2022 07:03 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
