21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल की दुकान का ताला तोड़, पार कर ले गए 10 लाख का माल

कामां कस्बें के बस स्टैण्ड स्थित रवि टेलीकोम पाटर््स की दुकान से अज्ञात चोर बुधवार रात को शटर को तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी बगल के दुकान मालिक ने दी।

less than 1 minute read
Google source verification
मोबाइल की दुकान का ताला तोड़, पार कर ले गए 10 लाख का माल

मोबाइल की दुकान का ताला तोड़, पार कर ले गए 10 लाख का माल

भरतपुर. कामां कस्बें के बस स्टैण्ड स्थित रवि टेलीकोम पाटर््स की दुकान से अज्ञात चोर बुधवार रात को शटर को तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी बगल के दुकान मालिक ने दी। जिस पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। दुकान मालिक रवि कुमार उर्फ रब्बा जैन पुत्र अभिनंदन जैन ने बताया कि बीती रात को अज्ञात चोरों ने दुकान के बाहर लग रहे सीसीटीवी कैमरे को तोडऩे के बाद शटर को तोड?र दुकान के अन्दर प्रवेश किया। दुकान को बाहर से एक त्रिपाल से ढ? दिया। और दुकान के अन्दर से मोबाइल की 350 डिस्पलेए ग्राहकों के 20 रिपेरिंग मोबाइलए पांच पीस नेट पेड़ आदि सामान को चोरी कर ले गए। इन सामानो की कीमत करीब दस लाख रुपए बताई गई है। अज्ञात चोर जाते जाते समय सीसीटीवीे कैमरे की डीबीआर को भी चोरी कर ले गए। चोरी होने की जानकारी गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी दुकानदार ने फोन पर दी। जिसपर दुकान पर पहुंचने पर देखा तो सामान पूरी तरह से फैला हुआ था। चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


टैम्पो चालक के साथ मारपीट कर नकदी छीनी


बयाना कस्बे के मीराना तिराहे के पास बुधवार को सांय एक टैम्पो चालक के साथ कुछ लोगो ने मारपीट कर उससे 1500 रुपए छीन ले गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के भीतरवाडी निवासी चालक सैनी ने अपने पड़ोसी नामजद के खिलाफ रिपोर्ट देकर बताया कि बुधवार को उसके टैम्पो को मीराना तिराहे पर रुकवा कर उससे मारपीट कर 15 सौ रुपए छीन लिए।