बीडीए का दावा है कि यह सभी मकान स्कीम नंबर-13 में आ रहे हैं। बीडीए की ओर से खसरा नंबर 232 में नवीन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बीडीए इस योजना के खसरा नंबर 299, 230, 231, 255/244, 223, 224, 225, 226, 227, 228, 279, 268, 269 एवं 270 को अतिक्रमण बता रहा है। आम नोटिस में बीडीए की ओर से कहा है कि आपकी ओर से किए गए अवैध निर्माण को सात दिवस के अंदर अपने स्तर से हटा लें। याद गुजरने के बाद भरतपुर विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।