scriptभरतपुर जिले 2.21 लाख बच्चों को मिली ड्रेस, लेकिन सिली सिर्फ 1.77 लाख की | Chief Minister Free Uniform Distribution Scheme | Patrika News

भरतपुर जिले 2.21 लाख बच्चों को मिली ड्रेस, लेकिन सिली सिर्फ 1.77 लाख की

locationभरतपुरPublished: May 21, 2023 09:46:21 pm

Submitted by:

Gyan Prakash Sharma

-मुख्यमंत्री नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना, -44 हजार बच्चों को अभी तक नहीं मिले सिलाई के पैसे
 

भरतपुर जिले 2.21 लाख बच्चों को मिली ड्रेस, लेकिन सिली सिर्फ 1.77 लाख की

भरतपुर जिले 2.21 लाख बच्चों को मिली ड्रेस, लेकिन सिली सिर्फ 1.77 लाख की

भरतपुर. मुख्यमंत्री नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना के तहत जिले के पंजीकृत 2.21 लाख बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई है। इनकी तुलना में 1.77 लाख बच्चों को सिलाई के पैसे पहुंचे हैं। जबकि 44 हजार बच्चे अभी भी सिलाई के रुपए का इंतजार कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री नि:शुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना के तहत कक्षा 1 से 8वीं तक अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म फैब्रिक के 02 सैट तथा उनकी सिलाई के लिए डीवीटी के माध्यम से 200 रुपए दिए जाने का प्रावधान है। जिनमें से 2 लाख 4 हजार 567 बच्चों का जनाधार मान्य हैं और 2 लाख 21 हजार 182 बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई है। जबकि 1 लाख 77 हजार 241 बच्चों के खातों में सिलाई के रुपए भेज दिए गए हैं। कुछ बच्चों के दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण 4599 बच्चों का पंजीयन रद्द हो गया है।
समग्र शिक्षा भरतपुर की ओर से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले के कुल 1778 स्कूलों में 2 लाख 21 हजार 388 बच्चे हैं। जिनमें से 2 लाख 4 हजार 567 बच्चों का जनाधार मान्य हैं और 2 लाख 21 हजार 182 बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई है। लेकिन जितने बच्चों को अभी तक यूनिफॉर्म मिली है उतने बच्चों को अभी तक सिलाई के पैसे नहीं मिले हैं। शालादर्पण पर कुल 1 लाख 95 हजार 806 बच्चे दर्ज हुए, जिनमें से कुछ बच्चे दूसरे राज्य के हैं तो कुछ बच्चों के दस्तावेज पूरे नहीं होने के कारण 4599 बच्चों का पंजीयन रद्द हो गया है। जिनकी प्रक्रिया पुन: की जाएगी। जबकि 1 लाख 77 हजार 241 बच्चों के खातों में सिलाई के रुपए भेज दिए गए हैं।
ब्लॉक स्कूल बच्चे इनको मिली ड्रेस इनको मिले सिलाई के रुपए
बयाना 229 25462 25448 19540
भुसावर 108 10910 10910 8613
डीग 149 17597 17491 14253
कामां 131 25546 25536 19647
कुम्हेर 146 14082 14065 11438
नदबई 137 12650 12647 10120
नगर 191 23381 23371 19810
पहाड़ी 179 29976 29968 24574
रूपवास 124 19570 19566 15785
सेवर 182 20749 20730 16740
उच्चैन 104 10228 10222 7642
वैर 98 11237 11228 9079
कुल 1778 221388 221182 177241
………………
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो