5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी कन्यादान पर खूब पड़ीं भांवरें, पूजी गई ‘देहरी’

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना: प्रदेश में भरतपुर चौथे स्थान पर, 500 कन्याओं के विवाह को मिले 1.82 करोड़, - पिछले वर्ष 480 कन्याओं को मिले थे 1.45 करोड़

less than 1 minute read
Google source verification
सरकारी कन्यादान पर खूब पड़ीं भांवरें, पूजी गई ‘देहरी’

सरकारी कन्यादान पर खूब पड़ीं भांवरें, पूजी गई ‘देहरी’

भरतपुर. राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत वर्ष 2022-23 में 500 कन्याओं के विवाह के लिए सरकार की ओर से 1.82 करोड़ रुपए की राशि दी गई। इस मामले में भरतपुर जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर है। जबकि धौलपुर एवं बांसवाड़ा प्रथम स्थान पर हैं।
आर्थिक दृष्टि से कमजोर विधवा महिलाओं की पुत्री एवं बीपीएल परिवारों की पुत्रियों के विवाह के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शुरू की गई है, जिसके तहत विभिन्न वर्ग की कन्याओं के लिए 21 हजार से 51 हजार रुपए तक की सहायता दी जाती है।
वित्तीय वर्ष 2022-23 (8 फरवरी तक) में जिले की 500 कन्याओं को विवाह के लिए 1.82 करोड़ रुपए की सहायता की गई है। गत वित्तीय वर्ष की बात करें तो 2021-22 में 480 कन्याओं को 1.45 करोड़ रुपए की सहायता दी गई।
कन्यादान योजना में बांसवाड़ा व धौलपुर अव्वल
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत प्रदेश में धौलपुर एवं बांसवाड़ा अव्वल रहे, जबकि इस सूची में भरतपुर जिला चौथे स्थान पर है।
अप्रेल से दिसम्बर 2022 तक की इस सूची में बांसवाड़ा एवं धौलपुर 100 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर हैं। बांसवाड़ा में 5100 आवेदन मिले और सभी को राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार धौलपुर में 1492 आवेदन मिले और सभी को राशि प्रदान की गई। दूसरे नम्बर पर अलवर, तीसरे स्थान पर हनुमानगढ़ और चौथे स्थान पर भरतपुर है। जिले में 2330 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2328 कन्याओं को राशि प्रदान की जा चुकी है। पांचवें स्थान पर जैसलमेर, छठवें स्थान पर सवाईमाधोपुर, सातवें पर दौसा, आठवें पर चुरू, नौवें स्थान पर बारान और दसवे स्थान पर बीकानेर है। इस सूची में नवम्बर 2022 में भरतपुर जिला 19वें स्थान पर था, जबकि दिसम्बर में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
.....................................