जानकारी के मुताबिक जब सीएम भजनलाल शर्मा के पास एक बुजुर्ग बिजली की समस्या लेकर आया तो CM ने एक्सईएन को बुलाया और कहा कि इन लोगों की वजह से ही आपको रोटी मिलती है, इनकी छोटी-मोटी समस्या को आप देखते क्यों नहीं हो? भजनलाल आगे बोले कि ये इंसान 100 रुपए लगाकर यहां तक आया, क्या आपको बुजुर्ग आदमी देखकर भी दर्द नहीं होता है…थोड़ी संवेदना तो रखिए।