1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना का बहाना, छीना तीमारदारों का ठिकाना

- काट दिए कनेक्शन ताकि हवा न खा सकें तीमारदार

2 min read
Google source verification
कोरोना का बहाना, छीना तीमारदारों का ठिकाना

कोरोना का बहाना, छीना तीमारदारों का ठिकाना

भरतपुर. उमस भरी गर्मी के बीच मरीजों की बढ़ती मुश्किलों को कम करने के बजाय अस्पताल प्रशासन ने तीमारदारों की तड़प को और बढ़ा दिया है। अस्पताल प्रशासन ने कोरोना में भीड़ पर अंकुश लगाने के नाम पर जनाना अस्पताल के बरामदे एवं गैलरी में लगे पंखों के कनेक्शन काट दिए हैं। ऐसे में तीमारदारों के राहत पाने का ठिकाना भी उनसे छिन गया है। इसके चलते मरीज और उनके परिजन यहां गर्मी से हलकान हो रहे हैं।
बारिश के अभाव में गर्मी के तेवर हर रोज तल्ख हा रहे हैं। उमस भरी गर्मी से हर कोई बेहाल है। अस्पताल में पसीने से तरबतर मरीज घरों से कूलर-पंखा लाकर राहत पा रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन मरीजों को राहत देने में विफल नजर आ रहा है। अस्पताल प्रशासन भामाशाहों के दान की बाट जोह रहा है। इस इंतजार में मरीज मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। खास बात यह है कि वार्डों में मरीज पंखा झलकर गर्मी से निजात पा रहे हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन इस दर्द की ओर झांकने तक की जहमत नहीं उठा रहा है। संभाग के बड़े अस्पतालों में शुमार शहर के जनाना अस्पताल में आलम यह है कि मरीजों को घर से कूलर-पंखा लाकर हवा का इंतजाम करना पड़ रहा है, लेकिन अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है।

यह बोले तीमारदार

मेरी ननद कल्पना को 18 जून को पुत्री हुई थी। नवजात की तबीयत खराब होने पर एनएसयू के अमृत कक्ष में भर्ती कराया गया। कक्ष में दो पंखे लगे हुए हैं। वह भी बहुत धीमी चल रहे हैं। इसके चलते मरीज परेशान है।

- अनीता, मरीज की परिजन

मेरी पत्नी सोनम को 27 जून को पुत्र हुआ था। इसके बाद पुत्र की तबीयत खराब होने के कारण यहां एनएससीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। गर्मी और उमस से बहुत परेशान हैं। पंखा भी धीमा चल रहा है।

- पवन, मरीज का पति

दो जुड़वा बच्चे हुए हैं। वार्ड में गर्मी से परेशान हैं। हॉल में में सिर्फ दो पंखे लगे हुए हैं। गर्मी के कारण रात-रात भर जाकर गुजारनी पड़ती है। अस्पताल में मरीज गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।

- राजवती, कामां

चार दिन हो गए गर्मी से बहुत बुरा हाल है। अस्पताल प्रशासन को गर्मी का इंतजाम करना चाहिए। इतनी भीषण गर्मी है, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से राहत के कोई इंतजाम नहीं हैं।

- रेखा, खानवा रूपवास

इतनी भीषण गर्मी में मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। आखिर हम कहां जाएं। जनाना अस्पताल प्रशासन की ओर से गैलरी में लगे पंखों के तार काट दिए हैं, जिससे बहुत गर्मी लग रही है। सभी मरीज गर्मी से परेशान हैं।

- लाखन सिंह, विजय नगर कॉलोनी

शुक्रवार को बरामदे में बैठे हुए थे। एक कर्मचारी आया और पंखे के तार काट गया। कह रहा था यहां मत बैठो। मरीजों को बरामदे में भी नहीं बैठने दिया जा रहा है। आखिर मरीज और परिजन इस गर्मी में कहां जाएं।

- दिनेश, वैद्य कॉलोनी नई मंडी


पत्नी अस्पताल में भर्ती है। पंखा धीमा चल रहा है। एक कूलर लगा हुआ है, जो कबाड़ में पड़ा है। परेशानी में घूम रहे हैं। हम तो परेशान होकर चले जाएंगे, लेकिन दूसरों के लिए तो कूलर लगने चाहिए।

- तिलक राज, भर्ती मरीज का पति

बहू अंजलि की डिलेवरी कराने के लिए अस्पताल में भर्ती किया है, लेकिन यहां पर गर्मी इतनी है कि हाल बेहाल हो रहा है। पंखा भी बहुत ही धीमे चल रहे हैं। कूलर हैं नहीं। इसके चलते मरीज बेहाल हैं।

- रुकमणि, बरसो

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग