
भरतपुर। मेवात के साइबर जालसाज लोगों से पैसा हड़पने के लिए नित नए तरीके अपना रहे हैं। अब इन जालसाजों ने लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नया तरीका ढूंढ लिया है। ठग भोले-भाले लोगों को सेक्सटॉर्शन में फंसाकर खाता खाली करवा रहे हैं। इसके लिए वे ‘फ्रेंड सर्च फॉर चैट गर्ल’ ऐप का सहारा ले रहे हैं। इस ऐप के माध्यम से ठग लोगों के मोबाइल नंबर हासिल कर रहे हैं।
खास बात यह है कि ये नंबर उन्हें व्यक्ति की प्रोफाइल के साथ मिल रहे हैं। ठग सेक्सटॉर्शन के जरिए ठगी पर फोकस इसलिए कर रहे हैं क्योंकि पीड़ित व्यक्ति बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं करता और इसमें पैसा भी खूब मिल रहा है।
पुलिस पड़ताल में सामने आया कि ठगों ने प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड किया है। इस ऐप पर ऑप्शन के रूप में गर्लफ्रेंड सर्च, वाट्सऐप स्टेटस, रेट, शेयर, टूल्स फॉर चैट, प्राइवेसी पॉलिसी एवं मोर (एड) शामिल हैं। यदि कोई व्यक्तिसर्च फ्रेंड के विकल्प पर जाता है तो तुरंत उसका नंबर और उसकी प्रोफाइल ठगों को मिल जाती है। खास तौर से ठग पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु एवं मध्यप्रदेश के नंबर सर्च कर कॉल कर रहे हैं।
भरतपुर जिले की पुलिस ने हाल ही ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत पिछले एक माह में 19 एफआइआर दर्ज कर ऐसे 78 साइबर ठगों को चिह्नित किया है, जो लोगों को सेक्सटॉर्शन में फंसाकर पैसा ऐंठ रहे हैं।
ऐप के माध्यम से ठग को एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिल जाता है। ऐप में एक ऑप्शन होता है, जिसमें एक मोबाइल नंबर से उस स्टेट या कंट्री के कई सारे मोबाइल नंबर मिल सकते हैं। ठग व्यक्ति का मोबाइल नंबर उस ऑप्शन में डालकर उसमें दिए गए कंट्री और स्टेट कोड को भरता है। उसके बाद ऐप में नंबर क्रिएट करने का ऑप्शन आता है, जिसमें नंबर क्रिएट करने की संख्या लिखी होती हैं।
ठग उस ऑप्शन में जाकर 100-200 नंबर क्रिएट कर लेते हैं। इस तरह से ठग के पास उस स्टेट के लोगों नंबर मिल जाते हैं। नंबर क्रिएट होते ही वाट्सऐप या नॉट नाउ का ऑप्शन मिलता है। वाट्सऐप ऑप्शन चुनते ही संबंधित नए व्यक्ति के वाट्सएप पर मैसेज चला जाता है। इसके बाद ठग पहले उससे चैट करते हैं। जवाब मिलने पर ठग व्यक्ति की रुचि देखकर लड़की से वीडियो कॉल कराकर उसका अश्लील वीडियो बना लेते हैं। इसके बाद शुरू होता है सेक्सटॉर्शन का खेल। ठग व्यक्ति को ब्लैकमेल कर पैसे मांगते हैं।
Published on:
21 Mar 2024 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
