14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल बचाने को रात-रात भर जाग रही थीं सास-बहू, दिन के उजाले में हो गई ठगी

- जनाना अस्पताल से गार्ड वेशधारी युवक मोबाइल लेकर हुआ चंपत

2 min read
Google source verification
मोबाइल बचाने को रात-रात भर जाग रही थीं सास-बहू, दिन के उजाले में हो गई ठगी

मोबाइल बचाने को रात-रात भर जाग रही थीं सास-बहू, दिन के उजाले में हो गई ठगी

भरतपुर . सास-बहू दोनों इस फिक्र में रात भर नहीं सो पाती थीं कि कोई मोबाइल को चोरी नहीं कर ले जाए। ऐसे में कभी उसे तकिया के नीचे तो कभी आंचल में छिपाकर रखती थीं, लेकिन मोबाइल रात को तो बच गया, लेकिन दिन के उजाले में एक ठग सास-बहू से मोबाइल लेकर चंपत हो गया। मोबाइल चले जाने के बाद अब फिर से उनकी रातों की नींद गायब है।
जानकारी के अनुसार रिंकी पत्नी लक्ष्मण निवासी चक एकटा रविवार को प्रसव के लिए अपनी सास कमला के साथ जनाना अस्पताल आई थी। रिंकी ने रात्रि करीब 12 बजे बेटे को जन्म दिया। यह खुशखबरी उन्होंने रात को ही मोबाइल से परिजनों को दी। रातभर सास-बहू मोबाइल की फिक्र में सो नहीं सकीं। सोमवार सुबह करीब 11 बजे गार्ड के वेश में एक व्यक्ति वार्ड में रिंकी के पास आया और बोला कि राज्य सरकार की ओर से मिलने वाले लाभों का चेक उसे बेड पर ही मिल जाएगा। इसके लिए उन्हें महज दो सौ रुपए खर्च करने होंगे। इस पर युवक ने रिंकी से अपने पति से बात कराने को कहा। रिंकी ने फोन मिलाकर युवक को दे दिया। कुछ क्षण रिंकी के पास बात करते हुए युवक मोबाइल को कान से लगाकर बाहर निकल गया। उसने रिंकी से कहा कि वह डॉक्टर से उसके पति की बात कराएगा। युवक जैसे ही बाहर निकला तो उसकी सास कमला भी उसके पीछे गई, लेकिन तब तक गार्डवेशधारी युवक यहां से मोबाइल लेकर चंतप हो गया। इस पर सास-बहू ने अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दी, लेकिन युवक का कहीं सुराग नहीं लगा। रिंकी का पति जयपुर में एक बर्तन की दुकान पर काम करता है। उसने पत्नी को 18 हजार रुपए का मोबाइल दिलाया था। मोबाइल जाने के बाद सास-बहू का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीसीटीवी भी हैं बंद

जनाना अस्पताल में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। लाइन डलने के कारण अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हुए हैं। सास-बहू की फरियाद पर जनाना अस्पताल प्रभारी डॉ. रूपेन्द्र झा ने इधर-उधर युवक को तलाश कराया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। डॉ. झा ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते कैमरे बंद हैं।