10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिकनिक मनाने आए एक युवक की मौत, दोस्त पर लगा हत्या करने का आरोप

गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के गांव दर्रबाराना के झरने में शुक्रवार को आगरा से पिकनिक मनाने आए युवकों में से एक 22 वर्षीय अंकित कुशवाह डूब गया था।
less than 1 minute read
Google source verification
पिकनिक मनाने आए एक युवक की मौत, दोस्त पर लगा हत्या करने का आरोप

पिकनिक मनाने आए एक युवक की मौत, दोस्त पर लगा हत्या करने का आरोप

भरतपुर. गढ़ीबाजना थाना क्षेत्र के गांव दर्रबाराना के झरने में शुक्रवार को आगरा से पिकनिक मनाने आए युवकों में से एक 22 वर्षीय अंकित कुशवाह डूब गया था। दूसरे दिन शनिवार को एसडीआरएफ टीम ने तलाश कर युवक के शव को बाहर निकाला। उधर, घटना को लेकर मृतक के पिता ने दोस्त पर कहासुनी होने पर पानी में डूबो कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

थाना प्रभारी महेन्द्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दर्र बराना के झरनों में एक युवक अंकित की डूबने की सूचना मिली थी। जिस पर एसडीआरएफ टीम ने तलाश किया लेकिन रात होने से उसका पता नहीं चला। आगरा से करीब आठ युवक पिकनिक मनाने आए थे। एसडीआरएफ टीम ने शनिवार सुबह करीब 7 बजे से पानी में वापस तलाश शुरू की। जिस पर करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद अंकित का शव बाहर निकाला जा सका। मृतक आगरा के एक होटल में मजदूरी करता था। उधर, मामले में राजेन्द्र पुत्र रामखिलाड़ी कुशवाह निवासी महलबाग खिन्नी थाना ताजगंज जिला आगरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसके पुत्र अकिंत कुमार का दोस्त मनीष लोधे राजपूत निवासी चमरोली थाना ताजगंज गुरुवार को उनके घर आया था। रात को अंकित के साथ घर पर ही सो गया था। शुक्रवार सुबह अंकित को साथ लेकर गांव दर्र बराना के झरनों में अन्य 6 दोस्तों को साथ लेकर पहुंच गया। आरोप है कि वहां झरनों में नहाते वक्त किसी बात को लेकर अंकित व मनीष के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद जानबूझकर अंकित को पानी में डूबोकर जान से मार दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग