11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम ने भरतपुर का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों को पहनाए मेडल

2 से 6 जनवरी तक जयपुर में आयोजित राज्य खेलों में पदक विजेता खिलाडिय़ों से मंगलवार शाम को जिला कलक्टर नथनल डिडेल ने कलक्ट्रेट में भेंट कर उन्हें शुभकामनाएंं दी।

2 min read
Google source verification
डीएम ने भरतपुर का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों को पहनाए मेडल

डीएम ने भरतपुर का नाम रोशन करने वाले खिलाडिय़ों को पहनाए मेडल

भरतपुर. 2 से 6 जनवरी तक जयपुर में आयोजित राज्य खेलों में पदक विजेता खिलाडिय़ों से मंगलवार शाम को जिला कलक्टर नथनल डिडेल ने कलक्ट्रेट में भेंट कर उन्हें शुभकामनाएंं दी। जिला कलक्टर ने खिलाडिय़ों को राज्य की नई खेल नीति के बारे में भी जानकारी दी तथा कहा कि खेल में कैरियर के अपार अवसर हैं। आपको आगे बढ़ाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। उल्लेखनीय है कि राज्य खेलों में जिले को 27 मेडल प्राप्त किए हैं। कुश्ती में दीपक कुमार ने 70 किलो वर्ग, कुशलपाल ने 97 किलो वर्ग, अनु सिंह ने 57 किलो वर्ग, तीरंदाजी में गुमान सिंह तथा बालिका फुटबाल टीम को गोल्ड मेडल मिले। अमित कुमार को 6 1 किलो वर्ग, घनश्याम को 6 5 किलो वर्ग, निर्भय सिंह को 79 किलो वर्ग, दीपक को 92 किलो वर्ग, विष्णु को 97 किलो वर्ग, 8 00 मीटर दौड़ में योगेन्द्र सिंह, लम्बी कूद में दर्शन सिंह, 73 किलो वर्ग वेट लिफ्टिंग में अनुभव सिंह, 8 1 किलो वेटलिफ्टिंग में विष्णु फौजदार और तीरंदाजी में सृष्टि व्यास को सिल्वर मेडल मिले हैं। कांस्य पदक 57 किलो वर्ग कुश्ती में रविन्द्र, 79 किलो वर्ग में परमरेश्वर, 70 किलो वर्ग में राजेन्द्र, 53 किलो वर्ग में भूमिका कुन्तल, 6 8 किलो वर्ग में खुशबूए, जूडो में अनिता शर्मा, बॉक्सिंग में गुडिया शर्मा, 55 किलो वर्ग वेट लिफ्टिंग में जयपाल सिंह और 45 किलो वर्ग वेट लिफ्टिंग में लक्ष्मी तिवारी ने जीते। जिला कलक्टर ने खिलाडिय़ों को मेडल पहनाए। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश लुहाच, लाला पहलवान व खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।


वहीं, जयपुर में चौगान स्टेडियम में 4 से 6 जनवरी तक खेलों राजस्थान ओलम्पिक के वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भरतपुर के पांच वेट लिफ्टरों ने पदक जीते। जिला वेट लिफ्टिंग संघ के सचिव मनीषभान सिंह के अनुसार 6 7 केजी भार वर्ग में प्रवीन कुमार चाहर ने स्वर्ण पदक, 73 केजी भार वर्ग में अनुभव सिंह उर्फ कुटकुट व 8 1 किलो भार वर्ग में विष्णु फौजदार ने रजत पदक, 55 किलो भार वर्ग में जयपाल सिंह ने कांस्य पदक, बालिका 45 किलो भार वर्ग में लक्ष्मी तिवारी ने कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर उपमहापौर गिरीश चौधरी ने खिलाडिय़ों व कोच को सम्मानित किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी सूरजभान तिवारी, राजस्थान यूथ कांग्रेस के सचिव दिगम्बर सिंह खटाना आदि मौजूद थे।