7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024 : मास्साब ही नहीं, स्कूली बच्चे भी कर रहे चुनावी ड्यूटी !

Lok Sabha Election 2024 : सरकारी स्कूल के शिक्षकों से शिक्षण के अलावा अन्य ड्यूटी कराने को लेकर शिक्षक संगठन आए दिन ऐतराज करते हैं, लेकिन अबकी बार स्कूली बच्चे भी चुनावी ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं। बच्चों को स्कूलों में संकल्प पत्र थमाए जा रहे हैं, जो उन्हें घर से भरकर लाने हैं।
2 min read
Google source verification
RJ Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024 : मास्साब ही नहीं, स्कूली बच्चे भी कर रहे चुनावी ड्यूटी !

RJ Lok Sabha Election 2024 : भरतपुर . सरकारी स्कूल के शिक्षकों से शिक्षण के अलावा अन्य ड्यूटी कराने को लेकर शिक्षक संगठन आए दिन ऐतराज करते हैं, लेकिन अबकी बार स्कूली बच्चे भी चुनावी ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं। बच्चों को स्कूलों में संकल्प पत्र थमाए जा रहे हैं, जो उन्हें घर से भरकर लाने हैं। इससे इतर शुक्रवार को पुलिस लाइन में बच्चे चुनाव के लिए जागरूकता करते नजर आए। खास बात यह है कि इन बच्चों की दो दिन बाद वार्षिक परीक्षा होनी हैं। जिला प्रशासन की ओर से सभी स्कूलों में संकल्प पत्र पहुंचाए गए हैं। यह बच्चों को अपने घर भरकर लाने हैं।

प्रशासन की ओर से जारी किए गए संकल्प पत्र में परिवार के कुल सदस्यों की संख्या, एपिक संख्या एवं हस्ताक्षर का कॉलम बच्चों को भरवाकर लाना है। इसमें शैक्षणिक संस्था का नाम, ग्राम/शहर, ब्लॉक एवं दिनांक अंकित करना है। 'कोई मतदाता छूट नहीं पाए' के संकल्प के साथ बच्चों की ड्यूटी इसमें लगा दी गई है। अब बच्चे घर पर पढ़ाई को छोड़ संकल्प पत्र भरने में जुटे नजर आ रहे हैं।

जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता के लिए शुक्रवार को पुलिस परेड ग्राउंड में 'वोट फोर नेशन' की मानव आकृति बनाकर मतदान करने का संदेश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए बड़ी संख्या में स्कूलों बच्चों ने पुलिस परेड ग्राउंड में 'वोट फोर नेशन' के संदेश के साथ स्वीप गतिविधि के तहत वृहद मानव आकृति का निर्माण किया। यह कार्यक्रम करीब 4 घंटे तक चला। इसमें स्कूली बच्चे ग्राउंड में बैठे रहे। खास बात यह है कि 8 अप्रेल से कक्षा 6, 7, 9 एवं 11 के विद्यार्थियों की परीक्षा है। वहीं 5वीं बोर्ड की परीक्षा माह के अंतिम सप्ताह में होनी हैं।

संकल्प पत्र में यह लिखा
आदरणीय अभिभावक, मुझे शिक्षित करने का सुअवसर देने के लिए मैं आपका आभारी हूं। शिक्षा मेरे भविष्य को उज्जवल बनाएगी। साथ ही लोकतंत्र में अपना अभिमत व्यक्त करने के लिए मुझे सशक्त करेगी। देश के अच्छे नागरिक के रूप में हमारे देश एवं लोकतंत्र की देखभाल करते रहने चाहिए। फिर जब मैं मतदाता बनने की उम्र हासिल कर लूंगा/लूंगी तो मैं भी इस जिम्मेदारी को उठाऊंगा/उठाऊंगी।

इसलिए प्रिय मम्मी व पापा मैं आपसे एवं परिवार के सभी मतदाताओं से प्रार्थना करता/करती हूं कि होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 (19 अप्र्रेल 2024 शुक्रवार) में अपने अमूल्य समय में से थोड़ा समय निकालकर अपने पोलिंग बूथ पर जरूर जाएंगे एवं अपना मतदान कर अपनी पसंद के उम्मीदवार का चयन करेंगे। प्रिय मम्मी व पापा मैं जानता/जानती हूं कि आप मुझे अत्यधिक स्नेह करते हैं। उज्जवल भविष्य के लिए कृपया अपने मताधिकार का प्रयोग कर मेरे प्रति अपने वात्सल्य को व्यक्त करें।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग