
भरतपुर। पीने के पानी को लेकर दो पक्षों में आपसी कहासूनी से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में दोनों पक्षो के छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिले के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सहनावली गांव से जुड़ा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
दोनों पक्ष एक दूसरे के हुए खून के प्यासे
जिले के रारह थाना क्षेत्र के उद्योग नगर के गांव सहनावली में सरकारी आरओ से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में बुधवार को विवाद हो गया। इससे पहले दोनों पक्षों में आपसी कहासुनी हुई। मामला इतना गहरा गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करने पर उतर आए। देखते ही देखते एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए। इस झगड़े में दो पक्षों के 6 जने घायल हो गए। घायलों का जिले के आरबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायलों में दो की हालत गंभीर
चौकी प्रभारी पृथ्वीसिंह ने बताया कि सरकारी आरओ प्लांट पर पहले पानी भरने की दोनों गुटों में होड लगी रही। यहिं से विवाद की जड़ चालू हुई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोग आपस में उलझ पड़े और नोबत मारपीट तक आ गई। इसके बाद खून खराबे पर उतर आए। इस मामले में आरोपितों को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
झगड़े में ये लोग हुए घायल
इस झगड़े में एक पक्ष के मनोज उर्फ टीटू, संदीप, रंजीत जाट घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के मनोज, प्रशांत व योगेश जाट घायल हो गए। विवाद होने के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को झगड़े की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में प्रशांत व मनोज उर्फ टीटू की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
Published on:
11 Jul 2018 09:19 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
