20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

देखें वीडियो — पुलिस की मुखबिरी पड़ी भारी, ठगी की सूचना पुलिस को देने पर जाने कहां हुई फायरिंग

कामां कस्बे में सोमवार को दो पक्षों में फायरिंग, एक महिला सहित आधा दर्जन घायल, पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Google source verification

कामां. ऑनलाइन ठगी के लिए कुख्यात कामां कस्बे में सोमवार को दो पक्षों में फायरिंग और पथराव हो गया। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही तनावपूर्ण माहौल देखते हुए पुलिस तैनात की।
ऑनलाइन ठगी के लिए कामां कस्बा कुख्यात है। दस दिन पहले कामां थाना पुलिस कस्बा में गई थी। इसके बाद रविवार को नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के आरोपी आरिफ को पकड़ लिया था। यह आरोपी हमीदा पक्ष थे। इसी घटना को लेकर कई दिनों से हमीदा और कासम पक्ष के लोग एक दूसरे से रंजिश मान रहे थे। हमीदा पक्ष का आरोप था कि कासम पक्ष ने पुलिस की मुखबिरी कर पुलिस को बुलाया और सूचना दी। जबकि कासम पक्ष ने इन आरोपों से इनकार किया। सोमवार सुबह एक बार फिर इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

यह भी देखें :


कासम पक्ष का अरशद सुबह ट्रेक्टर लेकर जा रहा था। इस दौरान हमीदा पक्ष के हब्बी, हाफिज, वारिस सहित दर्जनों लोगों ने इसे रोक लिया। इन्होंने अरशद के साथ मारपीट की और विवाद किया। इस दौरान कासम पक्ष के लोगों को जैसे ही मारपीट की घटना की जानकारी मिली तो उसके पक्ष के लोग भी लाठी-डंडों से लैस होकर आए। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से फायरिंग हो गई। घटना में कासम पक्ष के कसम पुत्र उमर खान, अनीश पुत्र कसम, अरशद पुत्र कसम, रईसन पत्नी कसम घायल हो गए तथा हमीदा पक्ष के हारीश पुत्र हमीदा एवं कासिद पुत्र हबीब घायल हो गए हैं। घटना से गांव में तनावपूर्ण माहौल हो गया। सूचना मिलते ही एएसपी हिम्मत सिंह, डीएसपी प्रदीप यादव सहित पूरा पुलिस जाब्ता घटना स्थल पर पहुंच गया। इस दौरान सभी घायलों को कामां के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है और तनावपूर्ण शांति है।