19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

VIDEO…राजसी ठाठ से निकली श्रीराम शोभायात्रा, आसमां से इस कदर बरसे फूल

-500 से भी ज्यादा स्थानों पर स्वागत, करीब दो किलोमीटर लंबी रही शोभायात्रा-हैलिकॉप्टर से 11 क्विंटल फूलों की वर्षा

Google source verification

भरतपुर. राजसी वैभव, वेदपाठी के हाथों से बजते झालर घंटा, अशोक वाटिका से फलों का वितरण…गूंजते श्रीराम के जयकारे, 25 से अधिक झांकियां…और ऊंट व घोड़ों के साथ श्रीराज जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति की ओर से रामनवमी पर गुरुवार को शोभायात्रा निकली गई। शोभायात्रा में हैलिकॉप्टर से 11 क्विंटल फूलों की वर्षा, वानर सेना के साथ बाहुबली हनुमान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
समिति के मीडिया प्रभारी शैलेश कौशिक ने बताया कि शोभायात्रा में सबसे आगे 11 घोड़े थे। जिन पर रामध्वजा के साथ रामदूत बैठेे। इसके बाद दो ऊंटों की सवारी शोभायात्रा में चल रही थी। अनाज मंडी डीग रोड कुम्हेर गेट से प्रारंभ होकर कुम्हेर गेट चौराहे कोतवाली, लक्ष्मण मंदिर, लोहा बाजार, गंगा मंदिर, चौबुर्जा मथुरा गेट से होकर निकली। चार सजीव झांकियां बनवाई गई है। इसमें महर्षि वाल्मीकि, माता शबरी एवं राम लक्ष्मण, अशोक वाटिका में माता सीता एवं हनुमान जी की झांकी रही। अशोक वाटिका की झांकी के आगे-आगे महिलाएं लाल या पीली कलर की साड़ी एवं साफा बांधकर चली। श्रीराम दरबार की भव्य सजीव झांकी रही। जो शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रही। इसमें वेद विद्यालय के 40 वेदपाठी श्रीराम दरबार की झांकी के आगे झालर-घंटा एवं शंख बजाते चले। पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। छतों पर भी पुलिस जाब्ता लगाया गया। जामा मस्जिद के पास मुस्लिम समुदाय की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jleq0
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jlepz
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jlepv
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jlepu
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jlepr
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jlepo