18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वतंत्रता सेनानी गोपाल राम का निधन, 18 साल की उम्र में सेवर जेल में सही प्रताडऩा

स्वतंत्रता सेनानी गोपाल राम भावरा का गुरूवार शाम को निधन हो गया। खबर लगते ही लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार 92 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी भावरा काफी समय से बीमार भी चल रहे थे।

less than 1 minute read
Google source verification
स्वतंत्रता सेनानी गोपाल राम का निधन, 18 साल की उम्र में सेवर जेल में सही प्रताडऩा

स्वतंत्रता सेनानी गोपाल राम का निधन, 18 साल की उम्र में सेवर जेल में सही प्रताडऩा

भरतपुर. स्वतंत्रता सेनानी गोपाल राम भावरा का गुरूवार शाम को निधन हो गया। खबर लगते ही लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार 92 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी भावरा काफी समय से बीमार भी चल रहे थे। उनके पास उनका छोटा पुत्र योगेष भावरा रह रहे थे और देखभाल भी कर रहे थे। अंतिम संस्कार उनके बड़े पुत्र वीरेश भावरा पुलिस महानिदेषक चंडीगढ़ व उनकी पत्नी के पहुंचने पर शुक्रवार को होगा।
स्वतंत्रता सेनानी भावरा को 7 फरवरी 2019 को जयपुर मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कार्यकम में सम्मानित किया गया था। इससे पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया था।

15 साल की उम्र में ही राष्ट्रवादी नीतियों हो गया था लगाव

स्वतंत्रता सेनानी 92 वर्षिय बुर्जुग गोपालराम भावरा के बारे मे लोगों नेे बताया कि उन्हे 15 साल की उम्र में राष्ट्रवादी नीतियों से लगाव हो गया था और 18 साल की उम्र में उन्होने सेवर जेल में गिरफ्तारी दी थी। वहां काफी कष्ट दिए जाते थे। एक हाथ में बेढी लगी रहती थी। ऐसे कठोर समय में भी वे जेल में अपने अन्य साथियों के साथ एक हाथ में बेढी लगी होने के बाद भी कब्बड्ी खेलते थे। भावरा ने लंदन से एलएमएम कर बयाना में अच्छी वकालत की थी। स्वतंत्रता सेनानी भावरा बयाना पंचायत समिति में प्रधान व नगरपालिका में चेयरमैन रहे है।