कामां कस्बा के डंडा बहार शुक्रवार शाम को प्रवीण कुमार पुत्र विजय ङ्क्षसह निवासी अंबेडकर कॉलोनी सौंख तहसील कठूमर जिला अलवर बारात लेकर पहुंचे बारात की धूमधाम के साथ निकासी निकाली गई। इसके बाद बारात दरवाजे पर पहुंची तो सोने की चेन एवं अंगूठी नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए महिलाओं के ऊपर बारातियों ने सामान फेंक दिया और मारपीट करने पर उतारू हो गए। लडक़ी पक्ष के लोगों ने काफी समझाइश की, लेकिन बाराती शराब के नशे में होने के चलते जमकर तांडव मचाते हुए तोडफ़ोड़ कर दी। जिसमें एक दर्जन के करीब महिला पुरुषों चोटिल हो गए। पुलिस ने भी काफी समझाइश की, लेकिन कोई सहमति नहीं बनने पर दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया तथा अन्य बाराती भाग जाने में सफल रहे।