11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर का गौरव बना ‘गौरव बेटी उद्यान’ , बास्केटबाल-बॉलीबाल कोर्ट सहित यहां होंगे मनोरंजन के साधन

98 लाख से शुरू हुए विकास कार्य, कच्चे फुटपाथ पर भी लगेंगे टाइल्स

2 min read
Google source verification
भरतपुर का गौरव बना ‘गौरव बेटी उद्यान’ , बास्केटबाल-बॉलीबाल कोर्ट सहित यहां होंगे मनोरंजन के साधन

भरतपुर का गौरव बना ‘गौरव बेटी उद्यान’ , बास्केटबाल-बॉलीबाल कोर्ट सहित यहां होंगे मनोरंजन के साधन

भरतपुर. शहर के मुखर्जी नगर स्थित गौरव बेटी उद्यान अब शहर का गौरव बनेगा। शहर के सबसे बड़े पार्क में 98 लाख से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बास्केटबाल व बॉलीबॉल के मैदान भी बनाए जा रहे हैं। अब शहरवासी यहां बेहतर स्वास्थ्य के लिए घूमने-फिरने के साथ-साथ खेल सुविधाओं का भी लाभ उठा सकेंगे।
बता दें कि शहर में लोगों को घूमने के लिए कोई बड़ा पार्क नहीं था। इसे लेकर नगर निगम व नगरसुधार न्यास की ओर से तीन हेक्टेयर क्षेत्र में गौरव बेटी उद्यान का निर्माण 2019 में करवाया गया। समय-समय पर यहां की जरूरत को देखते हुए विकास कार्य हुए। लेकिन अब 98 लाख की लागत से गौरव बेटी उद्यान को शहर का गौरव बनाने की तैयारी की जा रही है। यहां खेल सुविधाओं से लेकर मनोरंजन के साधन विकसित किए जा रहे हैं। इनमें कच्चे फुटपाथ पर टाइल्स लगवाने के साथ ही खेलों को बढ़ावा देने एवं मनोरजंन के लिए बास्केटबॉल ,बॉलीबॉली खेल मैदान तैयार करवाया जा रहा है।
शुरुआत में यह हुए थे कार्य
नगर सुधार न्यास अधिषाशी अभियन्ता दुर्गा प्रसाद शर्मा ने बताया कि
गौरव बेटी उद्यान में शुरुआत में ढाई करोड़ की लागत से नगर सुधार न्यास ने कार्य करवाया था। वहीं नगर निगम ने भी अमृत योजना के तहत ढाई करोड़ रुपए उद्यान के विकास को दिए। तब इसमें मिटटी ड़ालकर कच्चा फुटपाथ तैयार करवाया। पेड़ पौधे व घास लगाने सहित अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य करवाए गए। अब 98 लाख से कच्चे फुटपाथ को टाइल्स लगाकर पक्का बनाया जा रहा है।
----
शहर में दूसरा बड़ा पार्क
अब तक शहर में एकमात्र विश्वप्रिय शास्त्री पार्क ही था, जो आगरा-जयपुर हाईवे पर है। इस पार्क से अभी तक राजेंद्र नगर, जवाहर नगर, कृष्णा नगर सहित सारस चौराहा एवं इसके आसपास की कॉलोनियों को ही लाभ मिल रहा था। लेकिन मुखर्जी नगर में विकसित इस पार्क से हीरादास बस स्टैंड सहित कुम्हेर गेट एवं रेलवे स्टेशन से जुड़ी कॉलोनियों के लोगों को सहूलियत मिलेगी। इनमें सेक्टर नम्बर तीन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर, बजरंग विहार कालोनी, रनजीत नगर, शिव नगर कॉलोनी, आदर्श नगर कॉलोनी, ईदगाह कॉलोनी आदि जगह के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।