
राजस्थान उच्च न्यायालय ने श्री सनातन धर्म सीनियर सैकंडरी स्कूल के मामले में सुनवाई करते हुए निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने माना है कि स्कूल की ओर से पूर्व मुकदमे की जानकारी छिपाई थी। ऐसे में संभावित धोखाधड़ी के आधार पर फैसले की समीक्षा जरूरी है। ऐसे में उच्च न्यायालय ने निचली अदालत के आदेश को रोककर सरकार को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
कोर्ट ने माना कि नगर निगम ने सिविल अपील दायर की थी, इसमें तर्क दिया कि स्कूल को आवंटित भूमि की लीज पहले ही रद्द कर दी गई थी और कब्जा अवैध है। अदालत ने कहा कि यह न्यायालय को गुमराह करने का मामला हो सकता है और यदि ऐसा साबित हुआ तो पूरा निर्णय शून्य घोषित किया जा सकता है। कोर्ट ने आदेश में यह भी कहा है कि यदि कोई पक्ष धोखाधड़ी कर फैसला लेता है तो वह शून्य माना जाएगा। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ नगर निगम प्रशासन की ओर से अपील दायर की थी, क्योंकि उनकी सिविल अपील संख्या 01/2024 को 16 मार्च 2024 को अतिरिक्त जिला न्यायाधीश संख्या एक भरतपुर ने खारिज कर दिया था। यह अपील मूल सिविल मुकदमे संख्या 240/2022 में 12 दिसंबर 2023 को दिए गए फैसले को बरकरार रखती है, इसमें स्कूल के पक्ष में निर्णय दिया था। विवाद यह है कि सनातन धर्म सीनियर सैकंडरी स्कूल को वर्ष 1983 में 12,539.79 वर्ग गज भूमि आवंटित की गई थी। निगम ने भूमि आवंटन की शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाकर आवंटन रद्द कर दिया और स्कूल को बेदखल करने का आदेश दिया था। स्कूल ने इस फैसले को पूर्व में एक रिट याचिका में चुनौती दी थी, इसमें उनके पक्ष में निर्णय हुआ था। अब उच्च न्यायालय ने पूर्व के आदेश को नहीं माना है। सूत्रों का दावा है कि एक तत्कालीन आयुक्त ने स्कूल को जमीन देने संबंधी पत्र भी स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक को लिखा था। इसमें कहा था कि स्कूल को जमीन दी जाए तो कोई आपत्ति नहीं है।
नगर निगम की दलीलें
प्रतिवादी (सनातन धर्म स्कूल) की दलीलें
यह है उच्च न्यायालय के निर्णय का सार
कोर्ट ने कहा कि 14 मई 2024 को पारित अंतरिम रोक को स्थायी कर दिया। यानि ट्रायल कोर्ट का आदेश स्थगित रहेगा, जब तक अंतिम निर्णय नहीं आ जाता। निर्णय में मुख्य न्यायाधीश को निर्देश दिया कि वे निचली अदालत के न्यायाधीशों के खिलाफ कार्रवाई पर विचार करें, क्योंकि उन्होंने मामला ठीक से नहीं सुना। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि वे एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से जांच कराएं कि क्या इस फैसले को किसी तरह की साजिश या अनियमितता के तहत प्राप्त किया गया था। सरकार को 4 माह के भीतर इस आदेश पर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। अब मामले की अगली सुनवाई जुलाई 2025 में होगी।
न्यायालय ने यह प्रश्न किए तय
कोर्ट ने इस तरह दिखाई नाराजगी, यह दिए आदेश
निगम से गायब है स्कूल की पत्रावली
श्री सनातन धर्म उच्च माध्यमिक विद्यालय को आवंटित भूमि की मूल पत्रावली संबंधित शाखा के लिपिक को आज तक नहीं मिली है। जानकारी में आया है कि पूर्व संविदाकर्मी हरीशंकर शर्मा को पत्रावली को चार्ज में संभालने के लिए कई बार मौखिक रूप से एवं पत्र के जरिए सूचित किया गया, लेकिन आज तक पत्रावली का चार्ज नहीं दिया गया है। इस संबंध में थाना मथुरा गेट में एफआइआर कराने को भी लिख दिया गया है, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही है। बताया जा रहा है कि कई बेशकीमती जमीनों की फाइलें भी नगर निगम से गुम हैं।
इनका कहना है
-अभी पूरा फैसला मैंने पढ़ा नहीं है, लेकिन माननीय उच्च न्यायालय ने इस मामले में एसीबी से जांच कर कार्रवाई करने को कहा है। कोर्ट ने पिछले ऑर्डर को स्टे कर दिया है। इसमें तथ्य भी पूरी तरह छिपा लिए गए थे। अब आगे लीगल राय लेकर कार्रवाई की जाएगी। फाइल गायब होने के संबंध में एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
श्रवण कुमार, आयुक्त नगर निगम भरतपुर
Published on:
09 Feb 2025 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
