5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी अंकतालिका से डाक विभाग में नौकरी, 14 अभ्यर्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Marksheet Scam: फर्जी अंकतालिका के आधार पर भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवको के पद पर नियुक्त होने के बाद जांच में अभ्यर्थियों की अंकतालिकाएं फर्जी पाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जांच के बाद डाक विभाग की ओर से शुक्रवार को पुलिस थाना बयाना पर 14 अभ्यर्थियों के खिलाफ फर्जकारी का मामला दर्ज कराया है।

2 min read
Google source verification
marksheet_scam.jpg

Postal Department Vacancy: फर्जी अंकतालिका के आधार पर भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवको के पद पर नियुक्त होने के बाद जांच में अभ्यर्थियों की अंकतालिकाएं फर्जी पाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जांच के बाद डाक विभाग की ओर से शुक्रवार को पुलिस थाना बयाना पर 14 अभ्यर्थियों के खिलाफ फर्जकारी का मामला दर्ज कराया है। डाक विभाग के सहायक अधीक्षक मुकेश मीना ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि भारतीय डाक विभाग के राजस्थान परिमंडल में ग्रामीण डालक सेवक के पदो पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इसमें देश भर में अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए। डाक विभाग को इन अभ्यार्थियों के आवेदन के बाद दसवीं कक्षा की अंकतालिका की मेरिट के आधार पर चयनित किया गया। इसमें 14 अभ्यार्थियों की ओर से आवेदन कर नियुक्ति प्राप्त की। इसके बाद डाक विभाग की ओर से शैक्षणिक दस्तावेजों के सत्यापन कराया गया। इसमें सम्बन्धित शिक्षा बोर्ड से सत्यापन कराए जाने के बाद 14 अभ्यर्थियों की दसवीं कक्षा की अंकतालिका फर्जी पाई गई। थानाधिकारी बाबूलाल गुर्जर ने बताया कि डाक विभाग के सहायक डाक अधीक्षक की तहरीर पर मामला 14 अभ्यर्थियों के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चेताया, छात्रों के नंबर कम आए तो टीचर होंगे बर्खास्त


इनके खिलाफ हुई एफआइआर
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के आलमपुर निवासी जितेन्द्र पुत्र गंगासिंह, धौलपुर जिले के बसई नबाब थाने के गांव जोगीपुरा निवासी योगेश कुमार पुत्र श्रीनिवास, राजाखेड़ा थाने के गांव चैधरीपुरा अंनतपुर निवासी रामभरत पुत्र कृपाल, आगरा निवासी आरती पुत्री गुल्लनसिंह, बाड़ी थाने के गांव बुधकापुरा निवासी रणजीतसिहं पुत्र कप्तानसिहं, धौलपुर के पथरोली निवासी सतवीर जाटव पुत्र रामेश्वर, धौलपुर के गांव पिदावली निवासी रामकिशन पुत्रश्रीपति, सैंपऊ थाने के गांव मढा निवासी विजयसिहं पुत्र महाराजसिहं, बाड़ी थाने के गांव गजपुरा निवासी जोगेन्द्रसिंह पु़त्र रामगोपाल, धौलपुर के गडरपुरा निवासी दीपक पुत्र रविन्द्र, धौलपुर की रामनगर कॉलोनी निवासी सुनैना परमार पत्नी उपेन्द्र चौहान,धौलपुर के मुरलीपुरा निवासी धीरज पुत्र बच्चूसिहं एवं जोधपुर के भोपागढ निवासी हिमांशु गुर्जर पुत्र रामनिवास, सवाई माधोपुर के वजीरपुर थाना क्षेत्र के गांव उदेई खुर्द निवासी शिवराम मीना पुत्र मेघसिंह बताए है।