25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने चेताया, छात्रों के नंबर कम आए तो टीचर होंगे बर्खास्त

Madan Dilawar Warned : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों को चेताया। मदन दिलावर ने कहा, अगर परीक्षा में छात्रों के नम्बर कम आए तो टीचरों की खैर नहीं, बर्खास्त होंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर भी जमकर तंज कसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Mar 2024, 5:59 PM IST

madan_dilawar_1.jpg

Education Minister Madan Dilawar

Madan Dilawar Warned : राजस्थान में आज कल बोर्ड की परीक्षाएं चल रहीं हैं। शिक्षा एंव पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर इन परीक्षाओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को चेताते हुए कहा, अब से ऐसा नहीं चलेगा। हमने लागू किया है कि बच्चे को जितने नंबर सेशनल परीक्षा में आएंगे उससे आधा अगर लिखित परीक्षा में नहीं आए तो सम्बंधित विषय के शिक्षक को नोटिस दिया जाएगा। अगर नोटिस का जवाब शिक्षक ने संतोषपूर्ण नहीं दिया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे में शिक्षक की नौकरी भी जा सकती है। मदन दिलावर ने आज सीकर के गांव माजीपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सरस्वती प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के नेशनल इंटीग्रेशन कैंप का शुभारंभ किया। मदन दिलावर ने माजीपुरा मंच से कहा ज्यादातर सरकारी स्कूलों के शिक्षक बच्चों को बोर्ड की परीक्षा में 2 प्रकार से नंबर देते हैं।



शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा सत्रीय परीक्षा में 20 फीसद अंक और 80 फीसद अंक लिखित परीक्षा में दिए जाते हैं। सेशनल परीक्षा में 20 में से 15 नंबर से कम किसी बच्चे को मिलते ही नहीं। पर थ्योरी में बच्चों को 80 में से 13 या 20 नंबर भी ले आते हैं तो हम बच्चे को पास कर देते हैं, क्योंकि यह केंद्र सरकार का नियम है कि हमें बच्चों को पास करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें - Good News : देश में पहली बार राजस्थान में होगा पोटाश खनन, बीकानेर-हनुमानगढ़ ब्लॉक को मिली हरी झंडी



शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा अब से ऐसा नहीं चलेगा। हमने लागू किया है कि बच्चे को जितने नंबर सेशनल परीक्षा में आएंगे उससे आधा अगर लिखित परीक्षा में नहीं आए तो सम्बंधित विषय के शिक्षक से पूछताछ होगी। फिर उस शिक्षक को नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस का संतोषपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यहां तक शिक्षक की नौकरी भी जा सकती है।

यह भी पढ़ें - खुशखबर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिनों का 10 प्रतिशत बढ़ा मानदेय

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग