6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री चुनावी सभा में बोले— ‘मुझे शंका थी कि वसुंधरा सरकार ने नहीं किए काम’

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Home minister Rajnath Singh in Rajasthan for election 2018 campaign

Home minister Rajnath Singh in Rajasthan for election 2018 campaign

भरतपुर/ डीग। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर भरतपुर के डीग कुम्हेर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने लक्ष्मण मंदिर पर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर शैलेश सिंह की समर्थन में चुनावी आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सहित एमपी और छत्तीसगढ़ तथा मिजोरम में भाजपा की से सरकार बनेगी। जनता विकास व गुड गवर्नेंस वाली सरकार चाहती है।


उन्होंने कहा कि राजस्थान सहित एमपी और छत्तीसगढ़ तथा मिजोरम में भाजपा की सरकार बनेगी। जनता विकास व गुड गवर्नेंस वाली सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि भूत और वर्तमान को ना देख कर भविष्य की ओर देखें। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि लंबे शासन के बाद भी कांग्रेस ने आमजन का भला नहीं किया। आखिर कांग्रेस कब तक जनता की आंखों में धूल झोंकती रहेगी। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की बड़ाई करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था सुधरी है। पहले मुझे शंका थी कि वसुंधरा सरकार ने काम नहीं किए हैं, लेकिन आंकड़े देखें, तो विकास कार्यों की लंबी सूची नजर आई। उन्होंने कहा कि भाजपा को सरकार और काम के आधार पर ही वोट मिलता है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री होते हुए भी यूपी में काम नहीं कर पाया जो राजस्थान में वसुंधरा सरकार ने किए हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ जात पात और मजहब की राजनीति करती है। भगवा आतंकवाद की बात भी कांग्रेस ने ही कही थी। राहुल गांधी द्वारा दिए गए भाषणों पर भी राजनाथ सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि राजस्थान में बिना दूल्हे की बारात को लेकर कांग्रेस चल रही है। कांग्रेस में कौन मुख्यमंत्री बनेगा खेल शुरू किया गया है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और मोदी सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि नक्सलवाद देश के 90 जिलों से सिमट कर कुछ जिलों में ही शेष रह गया है। पाकिस्तान को व्हाइट फ्लैग दिखाने की परंपरा बहुत पहले से चली आ रही थी लेकिन अब पाकिस्तान को सफेद झंडे नहीं बल्कि गोली से जवाब दिया जाता है।