28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में घुसे शिकारी… जंगली सूअर पर चलाई गोली

-गोली की आवाज सुन घना कर्मियों ने पकड़े तीन शिकारी, जेल भेजे

2 min read
Google source verification

केवला देव नेशनल पार्क घना उद्यान में शिकारियों की ओर से मंगलवार-बुधवार की आधी रात को शिकार का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। शिकार के लिए शिकारियों की ओर से दागी गई गोली की आवाज सुनकर गस्त कर रहे घना के कार्मिकों ने तत्परता दिखाते हुए तीन शिकारियों को पकड़ लिया, साथ ही उनके कब्जे से बंदूक सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। बाद में पकड़े गए शिकारियों को मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। घना के रेंजर प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में मंगलवार की रात्रि को दल द्वारा रामनगर एरिया में गश्त की जा रही थी। यकायक गोली चलने की आवाज आई, जिस पर गोली की आवाज वाले क्षेत्र में तत्परता से टीम पहुंची तो वहां मानव गतिविधि दिखाई पड़ी। मौके से टीम को देख भागने लगे शिकारियों को पीछा कर टीम के सदस्यों फोरेस्टर पीतमसिंह, विजन कुमार सहित गार्ड मुकेश, हरदेव, चंदन, मुरारी ने पकड़ लिया। पकड़े गए शिकारी सतीश पुत्र भोला बाबरिया निवासी आजादपुर, बिजेंद्र पुत्र रामहेत बाबरिया निवासी आजादपुर एवं सुखवीर पुत्र बदन निवासी नसवारिया हैं। इनके कब्जे से टीम ने एक टोपीदार बंदूक, बारूद, गोली, चाकू एक नई बुलेट बाइक एवं एक अन्य बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों को बुधवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
………………
सूअर और मोर का करते हैं शिकार
रेंजर प्रमेंद्रसिंह ने बताया कि पकड़े गए शिकारियों में से आरोपी सतीश बाबरिया पूर्व में भी कई साल पहले घना उद्यान में शिकार करते पकड़ा गया था। ये खासकर सूअर और मोर का शिकार करते हैं। हालांकि इस साल में घना उद्यान के अंदर शिकारियों की यह पहली कोशिश है। मौके से शिकारियों के पास किसी तरह के किसी पशु या पक्षी के शिकार की बात सामने नहीं आई है। पकड़े गए शिकारियों ने पूछताछ में वन विभाग की टीम को बताया कि उन्होंने सूअर के शिकार के लिए गोली दागी ही थी, लेकिन सुअर बच निकला। इधर वे स्वयं पकड़े गए।