
Rajasthan News: भरतपुर के एक विवाह स्थल में 2008 पुलिस भर्ती बैच का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस पार्टी में पुलिस जवानों के साथ भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने भी जमकर डांस किया। इस दौरान आईजी राहुल प्रकाश "छोरी तैने करो भरतपुर जाम" गाने पर ठुमके लगाए। आईजी को अपने बीच नाचते देख पुलिस जवान उत्साहित नजर आए, क्योंकि पुलिस जवानों के बीच बड़े-छोटे के भेद को मिटाकर राहुल प्रकाश ने जमकर मस्ती की। अब IG साहब का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, भरतपुर में कांस्टेबल बैच 2008 का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें जवानों के उत्साहवर्धन के लिए खुद आईजी राहुल प्रकाश भी पहुंचे। इस दौरान गाने बजते देख आईजी राहुल प्रकाश खुद को नहीं रोक पाए और जवानों के साथ नाचने लगे।
बता दें, इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में भरतपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश जींस-शर्ट के साथ जैकेट, गुलाबी साफा और दुपट्टा पहनकर पहुंचे थे। आईजी राहुल प्रकाश की इस सादगी को देखकर सोशल मीडिया पर जमकर सराहना की जा रही है।
Updated on:
29 Oct 2024, 7:15 PM IST
Published on:
29 Oct 2024, 6:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.