24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / Rajasthan By Election: इस सीट पर BJP को बड़ी राहत, बागी नेता ने उठाया पर्चा; मदन राठौड़ ने जताया आभार

Rajasthan By Election: इस सीट पर BJP को बड़ी राहत, बागी नेता ने उठाया पर्चा; मदन राठौड़ ने जताया आभार

Raajasthan By Election: अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद बीजेपी को इस सीट पर बड़ी राहत मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 29 Oct 2024, 5:17 PM IST

Ramgarh By Election 2024: राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अलवर की रामगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के बागी नेता और निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल सुरा ने नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद बीजेपी को रामगढ़ सीट पर बड़ी राहत मिली है। बता दें बीजेपी इससे पहले भी यहां बागी हुए नेता जय आहुजा को मनाने में कामयाब हुई थी।

दरअसल, इस उपचुनाव में BJP ने रामगढ़ सीट पर सुखवंत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सुखवंत सिंह पहले भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़े थे, अब फिर से BJP में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : Jhunjhunu Bypoll: ‘संविधान में कहां लिखा है कि पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं बोल सकते’, राजेन्द्र गुढ़ा का विवादित बयान

निर्मल सुरा ने BJP प्रत्याशी को दिया समर्थन

बताते चलें कि रामगढ़ उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल सुरा ने भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह का समर्थन दिया है। इसके बाद निर्मल सुरा ने जयपुर बीजेपी कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ से मुलाकात की, जहां उनका स्वागत किया गया है। इसके लिए मदन राठौड़ ने निर्मल सुरा का आभार भी जताया है।

जानकारी के मुताबिक निर्मल सुरा साल 2022 में शिक्षक पद से वीआरएस लेकर 2023 में भाजपा टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन, टिकट नहीं मिलने के बाद भी उन्होंने भाजपा का ही समर्थन किया था। उपचुनाव आने पर फिर से निर्मल सुरा ने टिकट मांगा था, लेकिन टिकट नहीं दिया गया। इसके बाद सुरा ने समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा कर नामांकन दाखिल किया। अब भाजपा नेताओं की समझाइश बाद नामांकन वापस लिया है। निर्मल सुरा शुरू से ही भाजपा कार्यकर्ता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : ‘यह सरकार केवल गाय और धर्म के नाम पर वोट कमाना जानती है’; पायलट बोले- देश में BJP के खिलाफ माहौल

कांग्रेस ने दिया आर्यन खान को टिकट

गौरतलब है कि अलवर की रामगढ़ सीट पर पिछले महीने कांग्रेस से विधायक जुबेर खान का इंतकाल होने के कारण फिर इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस ने सहानुभूति कार्ड चलते हुए दिवंगत विधायक जुबेर खान के छोटे बेटे आर्यन खान को टिकट दिया है। वहीं, बीजपी ने 2023 के चुनावों में बागी रहे सुखवंत सिंह को टिकट दिया है।

यहां-यहां होंगे उपचुनाव

बता दें, 13 नवंबर को राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। प्रदेश की रामगढ़ (अलवर), दौसा, झुंझुनूं और देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी और सलूंबर सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है। 2023 के विधानसभा चुनाव के परिणामों में इनमें से भाजपा के पास केवल 1 सीट थी, वहीं कांग्रेस के पास 4 सीटें थी। इसके अलावा एक सीट बाप और एक सीट RLP के पास थी।

यह भी पढ़ें : उपचुनाव के बीच विजय बैंसला ने CM भजनलाल को क्यों लिखा पत्र? गुर्जर समाज के लिए उठाई ये बड़ी मांग