भाजपा नेता विजय बैंसला ने गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की तरफ से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखते हुए कहा कि बीते कल RJS भर्ती परीक्षा का आया परिणाम है, जिसमें 222 पद भरे जाने थे, 10 पद MBC के लिए आरक्षित थे। उन्होंने कहा कि घोषित परिणाम में MBC के 5 अभ्यर्थियों को चुना गया, जबकि 222 पदों को पूर्ण रूप से भर दिया गया है।