5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 7.20 लाख की ठगी

अलवर शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 7.20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification

representative picture (patrika)

अलवर शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 7.20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित नरेश गुप्ता पुत्र मंगतूराम गुप्ता निवासी शिवाजी पार्क ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसने ऑनलाइन शेयर मार्केट क्लासेज ज्वॉइन की थी। इसी दौरान आरोपी शीतल अविनाश जगदाले निवासी महाराष्ट्र तथा उसके सहयोगी हिमांशु और दीपक सहित अन्य लोगों ने उसे लुभावने ऑफर दिए। 

7 हजार रुपए देने का दावा

आरोपियों ने बताया कि 50 हजार रुपए के निवेश पर प्रतिमाह 2500 रुपए का लाभ मिलेगा। बाद में नई योजना आने की बात कहकर 25 हजार रुपए के निवेश पर प्रतिमाह 7 हजार रुपए देने का दावा किया गया। इन योजनाओं से प्रभावित होकर नरेश गुप्ता ने 16 फरवरी से 2 मार्च 2025 के बीच अलग-अलग किश्तों में कुल 7 लाख 20 हजार रुपए निवेश कर दिए। इस दौरान आरोपियों ने 35 दिन में निवेश की राशि लाभ सहित लौटाने का भरोसा भी दिया था।

राशि नहीं मिली, ठगी का खुलासा

पीड़ित के अनुसार तय समय बीत जाने के बावजूद न तो लाभ मिला और न ही मूल राशि लौटाई गई। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। मामले में शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर प्रकरण को जांच व आगे की कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र भेज दिया है।