5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर हैवानियत…बेर खिलाने के बहाने आठ साल की मासूम से बलात्कार

भरतपुर। शहर के एक थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी बेर खिलाने के बहाने बच्ची को झाडिय़ों में ले गया था। जहां बच्ची के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। एक वृद्धा के शोर मचाने पर वह बच्ची को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर फरार हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
rape_1.jpg

भरतपुर। शहर के एक थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी बेर खिलाने के बहाने बच्ची को झाडिय़ों में ले गया था। जहां बच्ची के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। एक वृद्धा के शोर मचाने पर वह बच्ची को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर शहर की चार थानों की पुलिस जांच में जुट गई। पांच मकानों व अभय कमांड सेंटर के कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया गया है।

यह भी पढ़ें : पार्क में खेलने गई 11 साल की बालिका के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

हालांकि आरोपी को हिरासत में लेने की बात भी सामने आई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी की तलाश की जा रही है। सीओ सिटी नगेंद्र सिंह ने बताया कि बताया कि बुधवार दोपहर करीब पौने एक बजे आठ साल की बच्ची घर के आसपास ही खेल रही थी। भिक्षा मांगने वाले 30 वर्षीय आरोपी ने बच्ची को बेर खिलाने का झांसा दिया और झाडिय़ों में ले गया, जहां बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता की दादी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।