14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुर ने बहू को रात डेढ़ बजे प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा, इसके बाद सामने आया चौंकाने वाला मामला

हरप्रसाद ने रात डेढ़ बजे दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना भी दी थी, लेकिन पुलिस के आने से पूर्व ही भोला का पिता दिनेश व उसका भाई छोटू उसे ताला तोड़कर छुड़ाकर ले गए।

2 min read
Google source verification
sasur_bahu.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव नौंह से करीब पांच माह पहले लापता हुए युवक के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। लापता युवक के पिता ने लापता युवक की पत्नी और उसके प्रेमी पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पुलिस ने कुछ अहम सुबूत भी जुटाए हैं। रविवार देर शाम पुलिस ने गांव नौंह के पास नहर से कुछ सुबूत जुटाए। हालांकि गोताखोर नहीं मिलने के कारण अन्य काम सोमवार सुबह किया जाएगा।

पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई
युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई तो पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों की गिरेबां तक पहुंच गई। पुलिस को पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार मई माह में नौंह गांव निवासी पवन कुमार (37) पुत्र हरप्रसाद शर्मा अचानक अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी परिजन उसे नहीं खोज सके।

यह भी पढ़ें: पीजी में प्रेमिका के साथ निजी पल बिता रहा था प्रेमी, दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आए बदमाश...

इस पर 4 जून को लापता युवक के पिता हरप्रसाद शर्मा पुत्र रम्भोलाल निवासी नौंह ने थाना चिकसाना पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया था कि पवन के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह अचानक लापता हो गया। अक्टूबर में लापता युवक के पिता ने फिर से पुलिस को अहम सूचना दी। इसमें चौंकाने वाली बात बताईं। पवन के दो बच्चे हैं, जिनमें पुत्र कार्तिक (6) एवं पुत्री कृतिका (4) हैं।

पवन के लापता होने के बाद भी मिले प्रेमी-प्रेमिका
लापता युवक पवन के पिता हरप्रसाद ने पुलिस को अक्टूबर माह में दिए लिखित प्रार्थना पत्र में बताया कि पवन की पत्नी रीमा के गांव के ही भोला उर्फ भागेन्द्र पुत्र दिनेश से अवैध संबंध हैं। हरप्रसाद ने 16 अक्टूबर की रात्रि में करीब डेढ़ बजे दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना भी दी थी, लेकिन पुलिस के आने से पूर्व ही भोला का पिता दिनेश व उसका भाई छोटू उसे ताला तोड़कर छुड़ाकर ले गए।

बेटे को या तो मार दिया या कहीं गायब कर
पत्र में कहा था कि इन्हीं अवैध संबंधों के चलते भोला व उसकी पुत्र वधू रीमा ने उसके बेटे को या तो मार दिया या कहीं गायब कर दिया। पत्र में प्रार्थी ने रीमा एवं भोला से जान-माल का गंभीर खतरा भी बताया था। परिजनों की ओर से जाहिर हत्या की आशंका के बाद पुलिस ने इस एंगल से भी जांच शुरू की। जांच में पुलिस को अहम साक्ष्य हाथ लगे हैं। पुलिस ने परिजनों के बताए अनुसार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

परिजनों को खून से सनी एक रजाई की खोली मिली
लापता हुए युवक पवन के कमरे के बेड के अंदर बने बॉक्स में परिजनों को खून से सनी एक रजाई की खोली मिली थी। इससे परिजनों की हत्या का शक गहरा गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस को सूचना दी। इसमें बताया था कि घटना के एक-दो दिन बाद ही पवन की पत्नी रीमा ने अपने मायके कानपुर से परिजनों को बुला लिया और उनके साथ चली गई।