9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कामां में जाम बना गले की फांस, लोग हो रहे परेशान

जाम से बढ़ी परेशानी, नगर पालिका व पुलिस प्रशासन का नहीं है इस ओर ध्यान
2 min read
Google source verification
कामां में जाम बना गले की फांस, लोग हो रहे परेशान

कामां में जाम बना गले की फांस, लोग हो रहे परेशान

भरतपुर. कामां दिल्ली बाईपास चौराहा से लेकर नगर पालिका कार्यालय तक जाम की स्थिति से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या पर ना तो नगर पालिका प्रशासन का ध्यान दे रहा है और ना ही कामां पुलिस इस समस्या पर अपनी गंभीरता दिखा रही है।

दिल्ली बाईपास चौराहा से लेकर नगर पालिका कार्यालय तक दुकानों के तख्त व टीन सहित आड़ी- तिरछी बाइकों को खडा कराकर अस्थाई अतिक्रमण कर रास्तों को सकड़ा कर दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर कस्बे के दिल्ली बाईपास चौराहा से लेकर बस स्टैण्ड तक दुकानों के आगे अन्य ठेली वालों को फड किराए पर दे रखे हैं। वहीं बस स्टैण्ड के निकट साड़, घर की भूमि पर सब्जी विक्रेताओं की ओर से खोके आदि लगाकर मुख्य रास्ते को अवरूद्ध कर रखा हैं। इन सब्जी की दुकानों के सामने अन्य लोगों को किराएदार के रूप में ठेले लगवा रखे हैं। जिससे हर घन्टे जाम की स्थिति बनी रहती है। जिसको लेकर स्थानीय नगर पालिका प्रशासन सहित पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन को लिखित में शिकायत भी की जा चुकी है। फिर भी नगर पालिका प्रशासन व पुलिस अनदेखी कर रही है।

जाम की समस्या से परेशान हो चुका है आमजन

कामां के दिल्ली बाईपास चौराहा से लेकर नगर पालिका कार्यालय तक हर पल लगने वाले जाम से आमजन काफी परेशान हो चुका है। जाम की समस्या कोई नई नहीं है। लेकिन जाम की समस्या पर कोई भी अधिकारी अपनी गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जबकि दिल्ली बाईपास चौराहा से लेकर नगर पालिका कार्यालय तक विभिन्न विभागोें के कार्यालय भी मौजूद है और अधिकारियों का भी आना जाना बना रहता है और कई बार तो अधिकारी भी जाम में फंस जाते हैं।
डग्गेमार वाहनों का जमाबडा
कस्बे के दिल्ली बाईपास चौराहा पर अवैध डग्गेमार वाहनों का जमाबडा रहता है और उन वाहनों को डग्गेमार चालक आडा तिरछा खडा करके इधर उधर हो जाते हैं। लेकिन इनके खिलाफ पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता है।

इनका कहना...

---नगर पालिका प्रशासन को साथ लेकर अस्थाई अतिक्रमण हटाकर जाम की समस्या से निजात दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। -देशराज कुलदीप, सीओ, कामां

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग