24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BHARATPUR NEWS : पंद्रह मिनट तक दो भारत केसरी के बीच चला मल्लयुद्ध, सांस थामे देखते रहे सैकड़ों दर्शक

रुदावल(भरतपुर). Last wrestling Equal between Ajay Sohna and Vikram Noidha क्षेत्र के गांव डुमरिया में बुधवार को आयोजित सिद्ध बाबा मेले में देर शाम तक चले कुश्ती दंगल में एक लाख रुए इनामी आखिरी कुश्ती बराबरी पर रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Shyamveer Singh

•

Updated: 4 Sep 2019, 9:22 PM IST

BHARATPUR NEWS : पंद्रह मिनट तक दो भारत केसरी के बीच चला मल्लयुद्ध, सांस थामे देखते रहे सैकड़ों दर्शक

BHARATPUR NEWS : पंद्रह मिनट तक दो भारत केसरी के बीच चला मल्लयुद्ध, सांस थामे देखते रहे सैकड़ों दर्शक

रुदावल(भरतपुर). Last wrestling Equal between Ajay Sohna and Vikram Noidha क्षेत्र के गांव डुमरिया में बुधवार को आयोजित सिद्ध बाबा मेले में देर शाम तक चले कुश्ती दंगल में एक लाख रुए इनामी आखिरी कुश्ती बराबरी पर रही। दो भारत केसरी अजय सोहना एवं विक्रम नोयड़ा के बीच मुकाबला बराबरी पर रहने के चलते दोनों पहलवानों को पुरस्कार राशि भी बराबर दी गई।


क्षेत्रीय विधायक अमरसिंह जाटव ने एक लाख रुपए की आखिरी कुश्ती कराई जो कि अजय सोहना एवं विक्रम नोयड़ा के बीच बराबर रही। इससे पूर्व कमेटी की ओर से 81 हजार रुपए की कुश्ती वरुण दिल्ली एवं हरकेश हाथरस के बीच हुई। यह मुकाबला भी काफी कशकमश व जोर आजमाइश के बाद बराबरी पर छूटा।


दंगल में सौ से अधिक कुश्तियां हुई जिसमें राजस्थान, हरियाणा, उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश के पहलवानों ने जोर अजमाइश की। दंगल में 41 हजार रुपए की चार कुश्ती के अलावा 31 व 21 हजार की एक दर्जन कुश्तियां कराई गई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक अमरसिंह जाटव ने रूपवास व बयाना तहसील में लगने वाले इस बड़े दंगल के आयोजन के लिए स्टेडियम निर्माण कराने की घोषणा की। इस मौके पर नदबई विधायक जोगेन्दर अवाना, पूर्व विधायक बच्चू सिंह बंशीवाल, डांग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा, सीओ ग्रामीण परमाल सिंह गुर्जर, पूर्व सरपंच श्रीराम बैंसला, दीवान शेरगढ़, मुकेश सूपा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। दंगल में बयाना सीओ चेतराम सेवदा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। इस मौके पर मेला कमेटी की ओर से वयोवृद्ध पहलवान नत्थन सिंह, पहलवान निर्भय सिंह एवं डुमरिया व वस्त्रावली के शहीद के पिताओं का सम्मान किया गया। मेले में भी सुबह से लोक देवता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां श्रद्धालुओं ने प्राचीन सिद्ध बाबा के दर्शन कर मनौती मांगी। ग्राम पंचायत के सरपंच सबोल पहलवान ने दंगल समापन पर सभी पहलवानों एवं अतिथियों का आभार जताया।