22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब माफिया ने आबकारी दल की गाड़ी फूंकी, भाग निकले कर्मचारी

सीकरी थाना क्षेत्र के गांव घमूड़की में गुरुवार को अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई गए आबकारी दस्ते पर माफिया ने हमला कर दिया। सरकारी वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

2 min read
Google source verification
शराब माफिया ने आबकारी दल की गाड़ी फूंकी, भाग निकले कर्मचारी

शराब माफिया ने आबकारी दल की गाड़ी फूंकी, भाग निकले कर्मचारी

भरतपुर. सीकरी थाना क्षेत्र के गांव घमूड़की में गुरुवार को अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई गए आबकारी दस्ते पर माफिया ने हमला कर दिया। सरकारी वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अचानक हुई घटना से अफरा-तफरी मच गई और जाब्ते ने मिट्टी व पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना के समय जाब्ते बाहर की तरफ से जिससे वह बाल-बाल बच गए। उधर, घटना को लेकर आबकारी विभाग की ओर से नामजद मामला दर्ज कराया गया है। वहीं, आरोपियों की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।


आबकारी विभाग के प्रहराधिकारी विजय कुमार जाब्ते के साथ इलाके के गांव घमूड़की में अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गए थे। आबकारी जाब्ते ने यहां हथकढ़ शराब के खिलाफ करने के बाद मौके पर बूडली के हल्का पटवारी को बुलाकर मौका पर्चा कार्रवाई कर रहे थे। गाड़ी को खड़ा कर रखा था जबकि जाब्ते बाहर कार्रवाई करने में लगा था। इस बीच अचानक गाड़ी पर पेट्रोल डाल किसी ने आग लगा दी। आग की लपटें देख जाब्ता गाड़ी की तरफ दौड़ कर भाग और बुझाने का प्रयास किया। जाब्ते ने मिट्टी व पानी डाल कर आग पर काबू पाया। घटना में गाड़ी पीछे का हिस्सा और टायर आदि जल गए। प्रहराधिकारी ने बाद में घटना की सूचना आला अधिकारी और पुलिस को दी। थाना प्रभारी पूरन चन्द ने बताया कि आबकारी थाने के प्रहराधिकारी विजय कुमार ने राजकार्य में बाधा डालने तथा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है।


स्पीड बे्रकर पर बाइक उलझने से महिल घायल

छौंकरबाड़ा कला सड़क मार्ग पर स्पीड ब्रेकर पर बाइक उलझने से एक महिला गिरने से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार अलवर जिले के खेड़ली थाने के गांव मेंडकपुरा निवासी गीता देवी अपने पति के साथ भुसावर की ओर जा रही थी। अचानक गांव चैंटोली के पास सड़क के ब्रेकर से बाइक उछलने वह गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। महिला को बाद में देव सेना के कार्यकर्ता बबलू गुर्जर गौतम गुर्जर ने निजी साधन से अस्पताल भिजवाया।