12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur Lok Sabha Seat: BJP के रामस्वरूप कोली V/S कांग्रेस की संजना जाटव, ‘पत्रिका’ के सवाल – प्रत्याशियों के बेबाक जवाब

Lok Sabha Election 2024: भरतपुर की आरक्षित सीट पर भाजपा ने बयाना से पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने प्रदेश की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी संजना जाटव पर दांव खेला है। पत्रिका ने दोनों प्रत्याशियों से बात कर उनका विजन जाना। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश:

2 min read
Google source verification
ramswaroop_koli_sanjana_jatav.jpg

Bharatpur Lok Sabha Seat Election: भरतपुर की आरक्षित सीट पर भाजपा ने बयाना से पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने प्रदेश की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी संजना जाटव पर दांव खेला है। पत्रिका ने दोनों प्रत्याशियों से बात कर उनका विजन जाना। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश:

ईआरसीपी लाएगी खुशहाली: रामस्वरूप

जिनके पास मुद्दे नहीं, वे लगा रहे आरोप: संजना

1. पत्रिका: आपको प्रत्याशी बनाने की वजह क्या है?

रामस्वरूप कोली: भाजपा में हर कार्यकर्ता को मौका मिलता है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी सीएम पद तक पहुंच सकता है।

संजना जाटव: मैंने कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में काम किया। पार्टी को कार्यकर्ता, संगठन और पदाधिकारियों ने अच्छा फीडबैक दिया। इसलिए टिकट मिला।

2. पत्रिका: आप किन मुद्दों को लेकर चुनाव में जा रहे हैं।

रामस्वरूप कोली: केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं ने आमजन का जीवन सरल किया है। ईआरसीपी इस इलाके को सरसब्ज कर देगी। डीजल-पेट्रोल सस्ता करने के साथ सिलेंडर के दाम भी घटाए हैं। हम विकास को लेकर क्षेत्र में जा रहे हैं।

संजना जाटव: ईआरसीपी, चिकित्सा, शिक्षा एवं उद्योग धंधों के क्षेत्र में यहां काम नहीं हुआ। लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ईआरसीपी पर कांग्रेस ने काम किया और आज वाहवाही भाजपा लूट रही है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर हकीकत बता रहे हैं।

3. पत्रिका: क्षेत्र की प्रमुख समस्या किसे मानते हैं व रोडमैप क्या है?

रामस्वरूप कोली: पेयजल व सिंचाई बड़ी समस्या थी, जो एमओयू साइन होने के बाद सॉल्व हो गई। रोजगार के लिए उद्योग धंधे स्थापित कराने के प्रयास किए जाएंगे।

संजना जाटव: पेयजल-सिंचाई के साथ बेरोजगारी बड़ी समस्या है। चिकित्सा व शिक्षा में जिला पिछड़ रहा है। मैं इन पर काम करने का लोगों को भरोसा दिला रही हूं।

4. पत्रिका: क्षेत्र में सिंचाई और पेयजल का पानी कैसे दिलाएंगी?

रामस्वरूप कोली: सिंचाई-पेयजल के लिए ईआरसीपी वरदान साबित होगी। इससे पूर्वी राजस्थान की सिंचाई एवं पेयजल की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

संजना जाटव: कांग्रेस किसानों के पक्ष में है। सिंचाई व पेयजल के लिए पार्टी ने बहुत काम किए हैं। ईआरसीपी के तहत पूरा पानी दिलाएंगे ताकि समस्या हल हो सके।

5. पत्रिका: बाहरी का ठप्पा है बड़े नेताओं की दूरी है ऐसा क्यों?

रामस्वरूप कोली: यूं तो कांग्रेस प्रत्याशी भरतपुर लोकसभा क्षेत्र से ही हैं, लेकिन हम नहीं खुद लोग उन्हें बाहरी मान रहे हैं।

संजना जाटव: मैं भरतपुर जिले की बेटी और भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की बहू हूं। जिनके पास मुद्दे नहीं हैं, वह ऐसे आरोप लगा रहे हैं। मुझे 36 कौम का समर्थन है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के मुरारीलाल V/S BJP के कन्हैयालाल, 'पत्रिका' के सवाल - प्रत्याशियों के बेबाक जवाब