22 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टैक्स के नाम पर शहरवासियों से लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी

भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा
2 min read
Google source verification
टैक्स के नाम पर शहरवासियों से लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी

टैक्स के नाम पर शहरवासियों से लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी

भरतपुर. अर्बन डेवलपमेंट टैक्स वसूली को लेकर भाजपा के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अर्बन डेवलपमेंट टैक्स के नाम पर शहरवासियों से लूट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी इसे मुद्दा बनाएगी। क्योंकि इसमें ढेरों विसंगतियां हैं। सरकार, मेयर और स्थानीय मंत्री के गठजोड़ ने अपनी चहेती कंपनी को टैक्स गणना का टेंडर दिया है। जिसमें मनमाने तरीके से गणना की जा रही है । इसमें नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है ।
यह बात शर्मा ने गांव मर्डर पुर, नॉगया एवं जघीना गांव में भंडारा कार्यक्रमों के दौरान कही। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा का गांव जघीना की सरदारी की ओर से स्वागत किया गया ।
अर्बन डेवलपमेंट टैक्स नगर निगम और सरकार को तभी वसूलना चाहिए जब शहर में वास्तव में विकास किया गया हो। यहां की बदहाल ड्रेनेज सिस्टम, टूटी सडक़ें, गंदगी, गलियों में अंधेरा सहित ऐसी तमाम समस्याएं हैं जो मूलभूत सुविधाओं में शामिल हैं, लेकिन इनके ना होने के बावजूद यूडी टैक्स वसूला जा रहा है। जो सरासर गलत है। टैक्स के नाम पर भरतपुर के लोगों से 50 करोड़ रुपए से भी ज्यादा टैक्स वसूलने की नगर निगम ने तैयारी की है। जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पिछले सालों में शहर में ऐसा क्या डेवलपमेंट किया है पिछले 15 साल का बकाया भी टैक्स वसूला जा रहा है। भाजपा व्यापारियों और जिन को नोटिस दिए गए हैं उनके साथ है और किसी भी गलत टैक्स वसूली का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
‘मंत्री जी घोषणाओं को कम और काम पर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा’
शर्मा ने कहा कि मंत्री जी यह बताएं कि सरकार ने ऐसा क्या डेवलपमेंट किया। भरतपुर के हॉस्पिटल के लिए पैसा सरकार से ला सकते थे लेकिन उन्होंने करोड़ों रुपए नगर निगम से लगवाया है। जबकि नगर निगम का वह पैसा भरतपुर के विकास में काम आ सकता था । सरकार से पैसा लाते तो अच्छा रहता। मंत्री जी यूडी टैक्स लगाकर के जनता से वसूलना चाहते हैं। जबकि टूटी हुई सडक़ें टूटी हुई नाली पार्कों की दुर्दशा बिजली की अव्यवस्था कॉलोनियों में जल भराव की समस्या क्या इनकी ओर ध्यान नहीं जाता है। मंत्री जी घोषणाओं को कम और काम पर ध्यान दें तो अच्छा रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग