भरतपुर. हाथों में भगवा झंडा और गले में श्रीराम की दुशाला लटका युवाओं की बाइक रैली बुधवार को शहर में होकर निकली तो सारा वातावरण राममय हो गया। श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 30 मार्च को होने वाली विशाल शोभायात्रा के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को चैत्र नवरात्र के शुरू होने पर शहर में बुलट रैली निकाली गई। श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति की ओर से 30 मार्च को निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों के संदर्भ में बुधवार को शोभायात्रा समिति ने रैली निकाली और लोगों को शोभायात्रा के लिए आमंत्रित किया।
शोभायात्रा समिति के मीडिया प्रभारी शैलेष कौशिक ने बताया कि यह ऐतिहासिक बाइक रैली जोश के साथ दोपहर को शोभायात्रा समिति के कार्यालय रामवाटिका गोवर्धन गेट से प्रारम्भ हुई। इसे खाटूश्याम मंदिर के महंत रोहित महाराज ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। यह रैली रामवाटिका से प्रारम्भ होकर रेडक्रॉस सर्किल, कुम्हेर गेट चौराहे, कोतवाली चौराहे, लक्ष्मन मंदिर पर पहुंची, जहां सभी रामदूतों ने शोभायात्रा के समर्थन में श्रीराम जयघोष के नारे लगाए और जयकारों के साथ लक्ष्मन मंदिर चौराहे को गुंजायमान किया। रैली का दुकानदारों, व्यावसायिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों की ओर से जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। लक्ष्मन मंदिर से रैली जामा मस्जिद, लोहा बाजार, चौबुर्जा, मथुरा गेट होती हुई बिजली घर पहुंची।
बिजलीघर से यह रैली कन्नी गुर्जर चौराहा, सूरजपोल चौराहा से वापिस रेडक्रॉस होती हुई शोभायात्रा समिति के कार्यालय पहुंची, जहां शोभायात्रा समिति के महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल ने सभी लोगों को सफलता पूर्वक आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस रैली में प्रमुख रूप से लाखन पहलवान, चन्द्रप्रकाश शर्मा, गिरधारी तिवारी, विनय गर्ग सीए, अनुपम सिेंह, उदय सिंह, गोविन्द सिेंह, लखन शर्मा, मोनू कूम्हां, अभिषेक, सोनू राणा, अंकित ठाकुर, निरंजन, राम अवध, संजय चौधरी, अमित चौधरी, विजय चौधरी सेवर, देवेश बघेल, रवि गोपालगढ, आकाश कूम्हां, दिनेश भातरा, लक्की चौधरी, रोहित दिवाकर, गजेन्द्र धनागढ, मान प्रताप थैरावर, दौलत शर्मा, जीतू त्योंगा, अनिरूद्ध, सत्यवीर, पवन, मानू, सौरभ, राजू कुरका, संजीव सैनी, रविन्द्र, भोला, विष्णु खैमरा, रजत अवार, रजत पूनियां, देवाषीश भारद्वाज, हेमंत शर्मा, लक्ष्मीकांत शर्मा, पीयूश दीक्षित, चिराग, ब्रिजेश ठाकुर, रोनत फौजदार, श्याम सुन्दर गौड, देवो पंडा, मोनू गोपालगढ, कुलदीप जघीना, ज्ञानू करौला, राहुल खंडेलवाल, अरविन्दपाल सिंह, रवि तिवारी, संदीप तिवारी, आशीष खंडेलवाल, आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शाम को बिहारीजी मंदिर में महाआरती की गई। आसमान में सतरंगी आतिशबाजी की गई।