इसके साथ ही जयपुर मौसम विभाग ने अलवर, दौसा, जयपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा और झालावाड़ जिलों में कहीं कहीं बूंदीबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। विभाग इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी तरफ मानसून जाते-जाते भी भरतपुर शहर पर मेहरबान नजर आ रहा है।