25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में दिखे 56 हजार से अधिक पक्षी, नए ठिकाने की भी हुई खोज

https://www.patrika.com/jaipur-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 11 Jan 2019, 9:23 PM IST

birds

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में दिखे 56 हजार से अधिक पक्षी, नए ठिकाने की भी हुई खोज

भरतपुर.

जिले में पक्षियों के नए ठिकाने की खोज हुई है। यह स्थान कुम्हेर तहसील के गांव कौरेर में है। हाल में हुई जलीय पक्षी गणना के दौरान इस स्थल पर भी गिनती हुई, जिसमें चौदह विभिन्न प्रजातियों के 2 हजार 471 पक्षी रिकॉर्ड हुए। उधर, गणना में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में 56 हजार 684 पक्षी रिकॉर्ड हुए हैं। जो पिछली गणना से 21 हजार अधिक हैं। इस बार जिले की सात अलग-अलग स्थानों पर गणना हुई।


वैटलैण्ड प्लान के लिए जाएगा कौरेर का नाम

इन साइट कौरेर का नाम स्थानीय प्रशासन की ओर से वैटलैण्ड प्लान में भेजा जाएगा। इससे इस स्थल की हर बार गणना होने के साथ यहां पर निगरानी भी रखी जाएगी। इस स्थल की जानकारी उद्यान के फॉरेस्ट गार्ड प्रीतम सिंह ने दी, जिस पर घना निदेशक ने टीम भिजवा कर जांच कराई। यहां पर अच्छी संख्या में पक्षी मिलने पर गिनती कराई। इसमें 14 प्रजाति के 2471 रिकॉर्ड हुए। इसमें पिन्टेल 1500, सबलर 200, कॉमनटिल 120 व कॉमन कूट 400 समेत अन्य पक्षी प्रवास करते मिले।

इनका कहना है..

-कुम्हेर तहसील के गांव कौरेर में इस बार नई उपलब्धि है। ये भविष्य के लिए एक बेहतर साइट बन सकती है। वैटलैण्ड के लिए इसका नाम प्रोजेक्ट बना कर भेजा जाएगा।
- डॉ.अजीत ऊचोई, निदेशक केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान