20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निजी स्कूलों की तर्ज पर अब अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में भी होगी नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी की पढ़ाई

भरतपुर जिले के 13 स्कूलों में लगेंगी प्री-प्राइमरी कक्षाएं

2 min read
Google source verification
निजी स्कूलों की तर्ज पर अब अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में भी होगी नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी की पढ़ाई

निजी स्कूलों की तर्ज पर अब अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में भी होगी नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी की पढ़ाई

डीग. बुनियादी शिक्षा को और अधिक मजबूत करने के दृष्टिकोण के साथ निजी स्कूलों की तर्ज पर अब अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में भी नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी स्तर की पढ़ाई होगी।
शिक्षा विभाग ने अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में एक नई पहल को आगे बढ़ाया है। इन स्कूलों में अब प्री.प्राइमरी कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने इसको लेकर एक आदेश जारी किया है। अब राज्य के 269 अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में भी प्री-प्राइमरी कक्षाएं शुरू की जाएंगी। भरतपुर जिले में इनकी संख्या 13 होगी। इन प्री.प्राइमरी कक्षाओं में नर्सरी, केजी वन और केजी टू को संचालित किया जाएगा। इनमें तीन साल और उससे बड़े बच्चों को सरलीकृत प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। प्री.प्राइमरी के इन कक्षाओं के सेक्शन में विद्यार्थियों की संख्या सीमित रखी जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों और शिक्षकों का वन टू-वन संवाद हो सके। यह संख्या अधिकतम 25 होगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में 61 अंग्रेजी मीडियम स्कूल संचालित किए जा रहे हैं, इनमें जिला स्तर पर पहले सिविल लाइन स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पूर्व प्रारंभिक कक्षाएं संचालित की जा रही है।


शनिवार-रविवार को रहेगा अवकाश
इन पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में आरएससीइआरटी की ओर से विशेष रूप से तैयार किया गया पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। इसमें प्रतिदिन 4 घंटे कक्षाएं लगाई जाएंगी। इसका शेड्यूल फाइव डे वीक का होगा। पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का संचालन महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के वर्तमान भवन में किया जाएगा तथा अतिरिक्त कक्षा-कक्ष की आवश्यकता होने पर विद्यालयवार अलग से भवन निर्माण किया जाएगा।
यह रहेगा समय
शीतकालीन समय.प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
ग्रीष्मकालीन समय. प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक


इन स्कूलों में शुरू होंगी पूर्व प्रारंभिक कक्षाएं
महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल जनूथर (डीग), महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सबलाना (कामां) , महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल साबोरा (कुम्हेर), महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल कबई (नदबई) , महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल कैथवाडा (पहाड़ी), महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल घाटमीका (पहाड़ी), महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल अघापुर (उच्चैन), महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल लेवडा (कामां), महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुन्दरावली (नगर), महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल छौंकरवाडा कलां (भुसावर), महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल भदीरा (नदबई), महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल सालाबाद (बयाना), महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल न्यौठा (नदबई)।


इनका कहना है .
अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के शुरू के आदेश मिले हैं। कक्षाओं के शुरू होने से विद्यार्थियों को प्रारंभिक आयु से ही अंग्रेजी भाषा का ज्ञान मिलेगा।
श्याम सिंह सागर, एडीइओ माध्यमिकए शिक्षा विभाग, भरतपुर